BollywoodIndia

​Sunny Deol मना रहे 69वां Birthday, Punjab के Ajay Singh Deol बने Bollywood स्टार

फिल्म इंडस्ट्री में ‘गदर’ मचाने वाले सनी देओल आज यानी की 19 अक्तूबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता सनी देओल बड़े पर्दे पर अपनी बुलंद आवाज और फौलादी इरादों के लिए जाने जाते हैं। उनका एक्शन अवतार हर किसी को पसंद आता है। लेकिन शायद इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को होगी कि पर्दे पर गरजने वाले सनी देओल अपनी असल जिंदगी में बेहद शर्मीले स्वभाव के हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सनी देओल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

​Sunny Deol मना रहे 69वां Birthday, Punjab के Ajay Singh Deol बने Bollywood स्टार

जन्म और परिवार

पंजाब के सहनेवाल में 19 अक्तूबर 1957 को सनी देओल का जन्म हुआ था। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। उनके पिता का नाम धर्मेंद्र था, जोकि अपने समय के सुपरस्टार थे। वहीं उनकी मां का नाम प्रकाश कौर था। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले उन्होंने अपना नाम सनी देओल रख लिया था। सनी देओल ने शुरूआती पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई इंग्लैंड जाकर की। उन्होंने बर्मिंघम में ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से एक्टिंग की पढ़ाई की।

फिल्मी सफर

अपने पिता धर्मेंद्र की तरह सनी देओल भी बड़ा एक्टर बनने के ख्वाब देखते थे। वहीं फिल्म ‘बेताब’ से सनी देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शुरूआती करियर में ही अभिनेता बतौर एक्शन हीरो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब थे। वहीं 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल की तूती बोलती थी। उस दौरान एक्शन हीरो के रूप में किसी और अभिनेता के लिए सनी देओल को टक्कर दे पाना नामुमकिन सा था।

अभिनेता ने ‘बॉर्डर’, ‘इंडियन’, ‘घातक’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘जीत’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘अर्जुन’, ‘जाप: द ट्रैप’, ‘नरसिम्हा’, ‘फर्ज’, ‘बिगब्रदर’, ‘बंटवारा’, ‘इक्का’, ‘निगाहें’, ‘चालबाज’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘हिम्मत’, ‘वर्दी’ और ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ जैसी कई फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

अभिनेता जिस रफ्तार से अपने फिल्मी करियर में बुलंदी पर बढ़ रहे थे। उसी रफ्तार से सनी के बाकी कोस्टार्स से पंगे भी हो रहे थे। उनके शाहरुख खान और अनिल कपूर से कुछ ऐसे मनमुटाव हुए कि उनके साथ काम करने से मना कर दिया। सनी देओल ने जितने एक्शन सीन फिल्मों में किए, उतने की पंगे उनकी पर्सनल लाइफ में भी रहे।

जिस दौरान सनी देओल अपने करियर के पीक पर थे, उस समय उनको यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ ऑफर हुई। सनी इस फिल्म के हीरो थे और शाहरुख खान विलेन का रोल कर रहे थे। उस दौरान सनी देओल की पॉपुलैरिटी ज्यादा थी और शाहरुख को इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ था। लेकिन फिल्म की शूटिंग बढ़ने के साथ सनी को यह डर सताने लगा कि हीरो से ज्यादा विलेन को स्क्रीन टाइम मिल रहा है।

वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद शाहरुख को सनी से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इस वजह से सनी देओल ने दोबारा यश चोपड़ा के साथ काम न करने की कसम खा ली। हीरो को विलेन से ज्यादा तवज्जो मिलने पर सनी देओल इतना गुस्सा हुए कि उनकी और शाहरुख की लड़ाई हो गई और दोनों ने 16 सालों तक एकदूसरे से बात नहीं की।

पर्सनल लाइफ

सनी देओल ने साल 1984 में इंग्लैंड जाकर लिंडा से शादी कर ली। लिंडा को शादी के बाद पूजा देओल के नाम से जाना जाता है। पूजा हाल्फ ब्रिटिश और हाल्फ इंडियन हैं। वह पेशे से लेखिका रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply