TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ में घर-प्लॉट का इंतजार खत्म! 24 सितंबर को वरुण विहार-नैमिष नगर की लॉन्चिंग, 10 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

​लखनऊ में घर-प्लॉट का इंतजार खत्म! 24 सितंबर को वरुण विहार-नैमिष नगर की लॉन्चिंग, 10 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में भूखंड पाने का इंतजार खत्म हुआ। 24 सितंबर को दोनों योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। साथ ही पार्क व्यू अपार्टमेंट, अदिति अपार्टमेंट, बागेश्वरी अपार्टमेंट, लेक व्यू अपार्टमेंट और ऐशबाग स्क्वायर में फ्लैटों की बुकिंग खोली जाएगी। इन योजनाओं में पहले चरण में 10 हजार लोगों को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही एलडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। सीतापुर रोड स्थित 4100 एकड़ की नैमिष नगर योजना में 30 सेक्टर बनेंगे। पहले चरण में विकसित ब्रह्म खंड में 597 और भूमिखंड में 487 भूखंडों की बुकिंग खोली जाएगी। वहीं, आगरा एसक्सप्रेसवे स्थित 6580 एकड़ की वरुण विहार योजना में ‘क’ नाम से 64 सेक्टर होंगे। 

यहां पहले चरण में विकसित कैलाश खंड में 1218 व काशी खंड में 708 भूखंडों की बुकिंग खुलेगी। वहीं, एलडीए बसंतकुंज में पार्क व्यू अपार्टमेंट, अनंत नगर में अदिति अपार्टमेंट, शारदा नगर में बागेश्वरी अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार में लेक व्यू अपार्टमेंट और ऐशबाग क्षेत्र में ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट बना रहा है। नैमिष और वरुण विहार की लांच की दौरान इन अपार्टमेंट में फ्लैटों की बुकिंग भी खोली जाएगी।

वरुण और अनंत नगर से महंगी नैमिष नगर योजना

एलडीए की नई आवासीय योजनाओं में नैमिष नगर महंगी योजना है। नैमिष नगर में 3,800 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से भूखंड मिलेंगे। साथ में लांच हो रही वरुण विहार में 2,800 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से भूखंड के दाम रखे हैं। जबकि एक वर्ष पहले लांच हुई अनंत नगर आवासीय योजना में उस समय सबसे अधिक 3,581 रुपये प्रति वर्ग फुट दाम थे।

नैमिष नगर और वरुण में ये सुविधाएं

दोनों योजनाओं में भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, रोहाउस, ईब्ल्यूएस आवास, फ्लैट, शहरी आवास समेत पांच लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कॉमर्शियल दुकानें, एजुकेशनल, बड़े पार्क, गोल्फ कोर्स, आईटी सेक्टर, ग्रीन बेल्ट, प्राकृतिक झील, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, विशाल सेंट्रल बिजनेस ड्रिस्ट्रिक्ट आदि बनेंगे।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply