IndiaTrendingUttar Pradesh

​400 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को मिलेगा मुफ्त सोलर प्लांट, दिल्ली सरकार का बड़ा एलान

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सौर ऊर्जा नीति में महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट ने संशोधित नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर 3 किलोवाट तक की क्षमता का सोलर प्लांट मुफ्त लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही थी। सरकार ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का अध्ययन करने के बाद नीति में व्यावहारिक बदलाव किए हैं, ताकि अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा को अपना सकें।

 

LIVE: Press Conference on Delhi’s New Solar Policy https://t.co/loivBYby7O

— Rekha Gupta September 1, 2026

पांच साल की प्रोत्साहन राशि पहले ही मिलेगी

संशोधित नीति के तहत सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को पांच वर्षों में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब धीरेधीरे मिलने के बजाय इंस्टॉलेशन के समय ही अग्रिम रूप से दी जाएगी। इससे लोगों के लिए सोलर प्लांट लगवाना आसान होगा।

इसके साथ ही जिस वेंडर द्वारा सोलर पैनल लगाए जाएंगे, वही अगले पांच वर्षों तक मुफ्त रखरखाव भी करेगा। सरकार ने 10 किलोवाट तक के घरेलू सोलर प्लांट के लिए आवेदन शुल्क भी समाप्त कर दिया है।

बिजली सब्सिडी के साथ अतिरिक्त कमाई का मौका

सरकार के मुताबिक, सोलर पैनल लगवाने के बाद उपभोक्ताओं को मौजूदा बिजली सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा। वहीं, जरूरत से अधिक पैदा होने वाली बिजली को नेट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड को बेचकर उपभोक्ता अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकेंगे।

2027 तक 2.27 लाख छतों पर सोलर पैनल का लक्ष्य

दिल्ली में फिलहाल 10,073 छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जिनसे करीब 228 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 500 मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक दिल्ली में 2.27 लाख सोलर पैनल स्थापित करने का है।

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने नीति में बदलाव को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे दिल्ली के बिजली ढांचे को मजबूत करने के साथ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर घर को ऊर्जा उत्पादक बनाना है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply