TrendingUttar Pradesh

​सुलतानपुर : बार एसोसिएशन चुनाव में घमासान, अध्यक्ष पद पर 17 दिग्गजों ने ठोकी ताल

सुलतानपुर, अमृत विचार : बार एसोसिएशन सुलतानपुर की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया में अधिवक्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक घमासान देखने को मिल रहा है। इस पद के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जबकि महासचिव पद पर 13 अधिवक्ताओं ने पर्चे दाखिल किए हैं। 2,080 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश शुक्ल, शारदा प्रसाद मिश्र, सभाजीत सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, हेमंत मिश्र, अमरनाथ यादव, जय प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, करुणाशंकर दूबे, ध्रुवराज सिंह, विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश त्रिपाठी, बद्री प्रसाद पांडेय, राजकुमार सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव रोहित अवस्थी, आनंद पाण्डेय, जयंत मिश्र, रवि पांडेय, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मदन तिवारी, कपिल पांडेय, जयंत सिंह, राकेश पांडेय, देवी प्रसाद अग्रवाल, गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव और व्यास नारायण दूबे ने पर्चे दाखिल किए।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष , सहसचिव प्रशासन, सहसचिव खुर्शीद क्लब, सहसचिव पुस्तकालय तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

9 सितंबर को होगा मतदान

कोषाध्यक्ष पद पर केवल शशी सिंह ने पर्चा दाखिल किया । जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दूबे ने बताया कि 2 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। बार एसोसिएशन का चुनाव 9 सितंबर को होगा। अध्यक्ष और महासचिव समेत कई पदों पर प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 2,080 अधिवक्ता मतदाताओं के बीच अब प्रत्याशियों ने संपर्क और समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है। चुनाव नामांकन के दौरान चुनाव कमेटी के हरीश्वर सिंह, राजेश शुक्ल, अशोक शुक्ल,  कुलदीप पाठक, रेखा गुप्ता, पुष्षलता मौर्य, ज्ञानेश्वर दूबे, मनीष तिवारी,  अनिल मिश्र,  जय प्रकाश मिश्र आदि रहे।

ः 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply