India

​अक्टूबर में पड़ रहा तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड, लखनऊ वासी घूम आएं पास की ये जगहें

अक्टूबर में 3 दिन का वीकेंड पड़ रहा है. दरअसल गांधी जयंती शुक्रवार की पड़ रही है और इसके बाद शनिवाररविवार का वीकेंड है. ऐसे में तीन दिन की छुट्टी में पास की किसी जगह की ट्रिप प्लान करना बेस्ट रहेगा. अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो यहां से हिल स्टेशन से लेकर ऐतिहासिक जगहों तक को आराम से 3 दिन में एक्सप्लोर कर सकते हैं, क्योंकि कुछ ही घंटे का ट्रेवल करके इन डेस्टिनेशन पर पहुंचा जा सकता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे लखनऊ के पास की कुछ जगहों के बारे में जहां पर आप 3 दिन की वीकेंड में सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं.

​अक्टूबर में पड़ रहा तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड, लखनऊ वासी घूम आएं पास की ये जगहें

वीकेंड का इंतजार रहता है ताकि हफ्ते भर की थकान मिटाई जा सके, लेकिन हर बार आप सिर्फ घर में रहकर आराम तो नहीं कर सकते हैं. खासकर जब एक दिन की छुट्टी वीकेंड में एड हो जाए तो घूमनाफिरना तो बनता ही है. तो चलिए जान लेते हैं अक्टूबर में पड़ रहे 3 दिन के वीकेंड पर लखनऊ के पास की कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं.

प्रयागराज की बनाएं ट्रिप

आप लखनऊ से प्रयागराज की ट्रिप बना सकते हैं. यहां से ये जगह लगभग 200 किमी पड़ती है और ट्रेन से लेकर बस, अपना पर्सनल व्हीकल तक आराम से जा सकता है. यहां आने के बाद आप त्रिवेणी संगम पर जाएं. स्नान करे के साथ ही आप नाव की सवारी कर सकते हैं. इसके अलावा बड़े हनुमान जी के मंदिर जा सकते हैं. यहां पर मनकामेश्वर मंदिर, अलोपी देवी शक्तिपीठ भी विजिट करें. इसके अलावा प्रयागराज में ऐतिहासिक जगहों में आप इलाहाबाद किला जा सकते हैं. नेहरू परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन को एक्सप्लोर करें जो आज एक संग्रहालय बन चुका है. वहीं आप चंद्रशेखर आजाद पार्क और खुसरो बाग भी जा सकते हैं.

अयोध्या कर लें एक्सप्लोर

लखनऊ से अयोध्या महज 137 किलोमीटर पड़ता है. यहां पर आप राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से होते हुए तकरीबन पौने तीन घंटे में पहुंच जाएंगे. यहां पर आप सुबह पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी के साथ ही कनक भवन के दर्शन कर सकते हैं. शाम को सरयू घाट की आरती और स्नान करें. राम की पौड़ी जाएं और सीता रसोई देखें. इसके अलावा आप नागेश्वरनाथ मंदिर जा सकते हैं. ये काफी प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिप को समर्पित है. मान्यता है कि इसे भगवान राम के पुत्र कुश ने बनवाया था. लखनऊ से अयोध्या की ट्रिप के लिए तो 2 दिन ही काफी हैं और वापस आकर आप एक दिन आराम भी कर सकते हैं.

चित्रकूट हिल स्टेशन जाएं

लखनऊ से चित्रकूट की दूरी तकरीबन 231 किमी पड़ती है. आप यहां के लिए आराम से 3 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ये एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है और धार्मिक महत्व वाली जगह भी है. माना जाता है कि यहां पर भगवान राम ने अपने वनवास का एक बड़ा समय बिताया था. यहां पर कामदगिरी पर्वत और कामतानाथ मंदिर जा सकते हैं. लोग यहां नंगे पांव तकरीबन 5 किमी की परिक्रमा करते हैं. इसके अलावा गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा, रामघाट, स्फटिक शिला, गणेश बाग, जानकी कुंड, रमा दर्शन संग्रहालय जैसी जगहें घूमें.

दुधवा की बना लें ट्रिप

अगर आपको रोमांच भरी ट्रिप पसंद है तो जंगल सफारी करना बेस्ट रहेगा. लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क तकरीबन 216 किलोमीटर की दूरी प पड़ता है. आप यहां पर सड़क मार्ग से लेकर ट्रेन तक से आसानी से पहुंच सकते हैं. आप दुधवा की मुख्य जोन में जंगल सफारी कर सकते हैं. ये जगह एक सींग वाले गैंडों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है. इसके अलावा हाथियों के झुंड से लेकर बारहसिंगा भई देखा जा सकता है. ये जगह अपनी जैव विविधता के लिए भी जानी जाती है. दुधवा क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य भी है जो तेंदुआ के दीदार के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक मानी जाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply