
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने चार ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त करने के साथ 10 ट्रेनों के फेरे कम करने का निर्णय लिया है। ये बदलाव दिसंबर से फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे। रेलवे सूत्रों के अनुसार, कोहरे के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस और कवच जैसी तकनीकों के बावजूद ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरों में कमी की व्यवस्था की गई है।
लखनऊ से इन जगहों के लिए निरस्त की गई ट्रेनें
11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसीलखनऊ तथा 11110 लखनऊवीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी। 12033 कानपुरनई दिल्ली तथा 12034 नई दिल्लीकानपुर एक दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेंगी। 12180 आगरा फोर्टलखनऊ जंक्शन तथा 12179 लखनऊ जंक्शनआगरा फोर्ट पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी। 11905 आगरा कैंटहोशियारपुर दो दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी, जबकि 11906 होशियारपुरआगरा कैंट तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।
कुछ दैनिक ट्रेनें सप्ताह में 3 दिन तक निरस्त
कुछ दैनिक ट्रेनें निर्धारित दिनों में सप्ताह में तीन दिन तक निरस्त रहेंगी। उन्होने बताया कि 14112 प्रयागराजमुजफ्फरपुर दो दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक तथा 14111 मुजफ्फरपुरप्रयागराज दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसीकोलकाता चार दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक तथा 22197 कोलकातावीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी छह दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
बरौनीग्वालियर को कुछ दिन चलाने का फैसला
रेलवे के इस फैसले से कोहरे के दौरान यात्रियों को ट्रेनों के संचालन और यात्रा की योजना बनाने में बदलाव करना पड़ेगा। 11123 ग्वालियरबरौनी तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक सोमवार और गुरुवार को निरस्त रहेगी, जबकि 11124 बरौनीग्वालियर चार दिसंबर से 26 फरवरी तक मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी।



