Himachal PradeshIndiaTrending

​सिरमौर में भारी बारिश के बीच रून नदी में फंसे दो लोगों को बचाया

नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में ऊपरी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद रून नदी में मंगलवार शाम जलस्तर अचानक बढ़ने से फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना मंगलवार दोपहर उस समय हुई जब ग्रामीण बनारसी अपनी भैंसों को चराने नदी के पास ले गया था। जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से नदी का जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया। इससे श्री बनारसी गहरे पानी में फंस गये। वह करीब तीन घंटे तक वहीं फंसे रहे। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को सूचित किया। उसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेजी से बढ़ते जलस्तर और कठिन इलाके के कारण बचाव अभियान बेहद जोखिम भरा हो गया था। रस्सियों और उपलब्ध अन्य साधनों की मदद से नदी के तल तक पहुंचने के प्रयास असफल रहे।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अंशुल ने श्री बनारसी को बचाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बचाव अभियान चलाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मांग की। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की और हेलीकॉप्टर सहायता का अनुरोध किया। इसके बाद सेना का हेलीकॉप्टर इलाके में पहुंचा और चुनौतीपूर्ण परिस्थिति तथा अंधेरे के बीच बचाव अभियान चलाया। ग्रामीण और प्रत्यक्षदर्शी रामचंद्र के अनुसार यह अभियान काफी कठिनाइयों के बीच चलाया गया। सेना के हेलीकॉप्टर ने उन्हें एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बाहर निकाला।

सफल अभियान के बाद, विधायक राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री और बचाव कार्य में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री अंशुल की मुख्यमंत्री सुक्खू से फोन पर बात भी करायी। मुख्यमंत्री ने सेना, जिला एवं पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीमों, स्थानीय निवासियों और इस कठिन बचाव अभियान में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply