जालंधर : पंजाब में जालंधर के मोहल्ला सुदामा विहार में थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया है। सहायक पुलिस आयुक्त मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के भतीजे ने पुलिस को बताया कि मृतक घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और वह मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।


