IndiaUttar Pradesh

​वाराणसी में पटाखा ब्लास्ट से ढहा 2 मंजिला मकान, रेस्क्यू जारी; मलबे से निकाले गए 2 लोग

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ पंचकोशी क्षेत्र में पटाखों में विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान ढह गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहतबचाव दल मौके पर पहुंच गए. अब तक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि एक महिला के दबे होने की आशंका है. महिला को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

​वाराणसी में पटाखा ब्लास्ट से ढहा 2 मंजिला मकान, रेस्क्यू जारी; मलबे से निकाले गए 2 लोग

खबर अपडेट की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply