IndiaTrending

​​​​​​​​​गुरुग्राम में कामवाली बाई निकली मालकिन से ज्यादा अमीर! महीने में कमाती है ₹60,000, बेटी पढ़ रही बड़े स्कूल में;

​​​​​​​​​गुरुग्राम में कामवाली बाई निकली मालकिन से ज्यादा अमीर! महीने में कमाती है ₹60,000, बेटी पढ़ रही बड़े स्कूल में;

गुरुग्राम से एक ऐसी दिलचस्प कहानी सामने आई है, जिसे पढ़कर बड़े-बड़े ऑफिस वाले भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं. यहां एक घर में काम करने वाली महिला हर महीने 60 हजार रुपए कमा रही है. ये खुलासा गुरुग्राम के रहने वाले शिव मित्तल ने किया है. उन्होंने लिंक्डइन पर अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी हाउस हेल्प ने उन्हें पैसों का असली मतलब समझा दिया. उनकी पोस्ट अब खूब वायरल हो रही है.

कैसे करती है इतनी कमाई?

शिव मित्तल ने बताया कि वो महिला दिन में 5 से 6 घरों में काम करती है. महीने में सिर्फ 3 से 4 दिन की छुट्टी लेती है. इसी मेहनत से वो हर महीने करीब 60 हजार रुपए कमा लेती है.

पैसे को करती है ऐसे मैनेज

वायरल पोस्ट के मुताबिक, कामवाली बाई 60 हजार में से 10 हजार रुपए किराए पर देती है. वह अपनी बेटी को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही है. इसके अलावा उसने अपने गांव में 6 लाख की जमीन ली है, जिसकी EMI भी वो इसी कमाई से भर रही है.

बड़े-बड़े प्रोफेशनल्स फेल!

शिव मित्तल ने लिखा, हम लोग महंगे फोन, कार और ब्रांडेड कपड़ों के लिए EMI भरते रहते हैं. वहीं इस महिला की कोई फिजूलखर्ची नहीं है. न PF है, न इंश्योरेंस, फिर भी उसे पता है कि पैसा कहां लगाना है. उसका एक ही सपना है, बस बेटी का भविष्य सुरक्षित करना.

इस पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई लोग बोल रहे हैं कि ये महिला तो हमसे ज्यादा समझदार है, हम दिखावे में पैसा उड़ाते हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि कॉर्पोरेट नौकरी जैसी मेडिकल सिक्योरिटी इन मेहनतकश लोगों के पास नहीं होती, एक बीमारी इनकी सारी बचत खा जाएगी, इसलिए दोनों की तुलना करना पूरी तरह सही नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply