CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

​​​​​लखनऊ ट्रिपल मर्डर में दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, कई जिलों में पुलिस की दबिश

​​​​​लखनऊ ट्रिपल मर्डर में दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, कई जिलों में पुलिस की दबिश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला में आरएसएस के पूर्व सह-कार्यवाह शिवाजी तिवारी, उनके बेटे और भाई की हत्या के मामले में फरार राजेश शुक्ला और उसकी भतीजी दिव्या पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। राजेश पर पहले से गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं। उन्नाव, सीतापुर और रायबरेली समेत कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के जिलों में उनके रिश्तेदारों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी ऋषभ समेत छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मकान की जांच के बाद आगे की कार्रवाई

हत्याकांड के बाद आरोपियों के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मकान का केवल कुछ हिस्सा गिराया गया। वहीं एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सरकारी रास्ते और नजूल जमीन पर दीवार का हिस्सा बने होने की बात सामने आई थी। अब जमीन के दस्तावेजों और निर्माण की जांच की जा रही है।

एलडीए ने राजेश, गिरीश और दिनेश शुक्ला को नोटिस जारी कर मकानों के स्वीकृत नक्शे और निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

परिवार में शोक, घर पर गरुड़ पुराण का पाठ

शिवाजी तिवारी के घर पर शोक जताने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। परिवार में गरुड़ पुराण का पाठ शुरू हो गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

सत्यम रिपोर्ट: यह खबर उपलब्ध पुलिस और प्रशासनिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply