India

​UP Congress New Media Team: यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

UP Congress New Media Team: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया गया है। AICC मीडिया विभाग की ओर से प्रवक्ताओं और अन्य पदों के लिए नई सूची जारी की गई है। मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने नए प्रवक्ताओं के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने इस बदलाव के जरिए मीडिया और प्रचार से जुड़े काम को नई टीम के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी की है।

​UP Congress New Media Team: यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

यूपी कांग्रेस की नई मीडिया टीम

अंशू अवस्थी और अलीमुल्लाह खान प्रवक्ता

नई सूची में अंशू अवस्थी और अलीमुल्लाह खान को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा डॉ. अन्नू पासवान, हिलाल नकवी, सचिन रावत और ईशान त्यागी को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। डॉली शर्मा, विजय कुमार पाल और डॉ. उमेश गोंड के नाम भी प्रवक्ताओं की सूची में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

रिसर्च और प्रचार विभाग में भी नई नियुक्तियां

कांग्रेस ने सिर्फ मीडिया विभाग में ही बदलाव नहीं किया है, बल्कि रिसर्च और प्रचार विभाग में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी संगठन के स्तर पर इन बदलावों को अहम माना जा रहा है। नई टीम अब प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों, मुद्दों और पार्टी के पक्ष को मीडिया और जनता के बीच मजबूती से रखने का काम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply