IndiaUttar Pradesh

​UP चुनाव: कुर्मी वोट बैंक पर BJP की नजर, सरदार पटेल जयंती पर बड़े अभियान की तैयारी

बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में मनाएगा. लखनऊ स्थित BJP मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारी बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया. इन कार्यक्रमों के जरिए सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश को जनजन तक पहुंचाने की तैयारी है.

​UP चुनाव: कुर्मी वोट बैंक पर BJP की नजर, सरदार पटेल जयंती पर बड़े अभियान की तैयारी

बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर सरदार पटेल के योगदान को कमतर दिखाने का आरोप लगाया. प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को राजनीतिक रूप से छोटा करने का प्रयास किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित कर उन्हें वैश्विक सम्मान दिलाया.

अखंड भारत की नींव मजबूत

सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की थी. बीजेपी पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं के जरिए नई पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान से परिचित कराएगा. प्रकाश पाल ने कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर भी सवाल उठाए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply