उत्तर प्रदेश में होने वाले UP International Trade Show 2026 में इस बार 6 देशों की कंपनियां और बिजनेस डेलिगेशन शामिल होंगे. 5 दिन चलने वाले इस आयोजन का मकसद उत्तर प्रदेश की कंपनियों को विदेशी बाजारों से जोड़ना और व्यापार व निवेश के नए मौके तलाशना है.

UPITS 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा. इस बार वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल होंगे.
6 देशों की कंपनियां दिखाएंगी प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी
ट्रेड शो में अलगअलग देशों के पवेलियन बनाए जाएंगे. यहां कंपनियां अपने प्रोडक्ट, नई तकनीक और निवेश के अवसरों की जानकारी देंगी. इसके अलावा B2B मीटिंग, देशविशेष सेशन और फॉरेन डेलिगेशन की उत्तर प्रदेश के कारोबारियों के साथ बैठकें होंगी.
वियतनाम और जापान को 5454 वर्ग मीटर जगह दी गई है. सिंगापुर और रूस के लिए 3636 वर्ग मीटर और ऑस्ट्रिया के लिए 54 वर्ग मीटर जगह तय की गई है. इन 5 देशों से करीब 36 प्रदर्शक और 100 खरीदार शामिल होने की योजना है. बेलारूस भी पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होगा और वहां से वरिष्ठ स्तर के प्रतिनिधि B2B एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे.
25 सितंबर को फॉरेन डेलिगेशन की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात भी होगी. इसमें राजदूत, हाई कमिश्नर, ट्रेड कमिश्नर, इकोनॉमिक्स एंड कमर्शियल रिप्रेजेंटेटिव और वरिष्ठ कारोबारी अधिकारी शामिल हो सकते हैं.
EV, फार्मा और टूरिज्म पर भी फोकस
वियतनाम की कंपनियां एविएशन, टूरिज्म, कृषि, फार्मास्युटिकल्स, कॉस्मेटिक्स, फूड, टेक्सटाइल, गारमेंट्स, हैंडीक्राफ्ट और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे क्षेत्रों में हिस्सा लेंगी.
जापान पवेलियन में टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी. इनमें Wacom India, Air and Water India, ITO EN, Sushi and More, Kito India और Taiyo India शामिल हैं. इन कंपनियों का कारोबार डिवाइस, इंडस्ट्रियल गैस, चायफूड प्रोडक्ट, लिफ्टिंग इक्विपमेंट और मशीनरी कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों में है.
JETRO यानी Japan External Trade Organization भी निवेश और बिजनेस प्रमोशन से जुड़ी नीतियों की जानकारी देगा. सिंगापुर की कंपनियां वीडियो सर्विलांस, सोल्डरिंग इक्विपमेंट और एजुकेशन से जुड़े प्रोडक्ट और समाधान पेश करेंगी. रूस की कंपनियां पेट्रोकेमिकल्स, इंडस्ट्रियल गैस, लैब इक्विपमेंट, डायग्नोस्टिक किट, ऑक्सीजन सॉल्यूशन और रिक्रूटमेंट सर्विस जैसे क्षेत्रों में हिस्सा लेंगी. ऑस्ट्रिया की कंपनियां फोर्कलिफ्ट, वर्कशॉप इक्विपमेंट, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, डेकोरेटिव और लाइटिंग प्रोडक्ट के साथसाथ मोबिलिटी सिस्टम से जुड़े समाधान दिखाएंगी.
B2B मीटिंग से कारोबारियों को मिलेगा मौका
UPITS में अलगअलग सेक्टर को लेकर बिजनेस मीटिंग और चर्चा भी होगी. वियतनाम की ओर से इनोवेशन टेक्नोलॉजी एंड टूरिज्म विषय पर सेशन प्रस्तावित है. वहीं ऑस्ट्रिया भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का इस्तेमाल कर ग्लोबल बिजनेस बढ़ाने से जुड़े विषय पर नॉलेज सेशन आयोजित करेगा. B2B मीटिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के कारोबारी विदेशी कंपनियों से सीधे बातचीत कर सकेंगे. इससे संभावित पार्टनरशिप, निवेश और एक्सपोर्ट के नए अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है.
विदेशी खरीदारों से बढ़ सकती है एक्सपोर्ट की पहुंच
UPITS 2026 में विदेशी कंपनियों और खरीदारों की भागीदारी से उत्तर प्रदेश में बने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के अवसर तलाशे जाएंगे. राज्य सरकार निवेश बढ़ाने और एक्सपोर्ट का दायरा बढ़ाने के लिए औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश सुविधा और एक्सपोर्ट प्रमोशन पर जोर दे रही है.
आम लोग भी बन सकते हैं ट्रेड शो का हिस्सा
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाली इस ट्रेड शो में आम लोग भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत होगी. विजिटर 2529 सितंबर के बीच 03:00 PM से 08:00 PM के बीच ट्रेड शो में शामिल हो सकते हैं. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.



