TrendingUttar Pradesh

​UP IPS Transfer: 4 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, सोनम कुमार बने DCP गंगानगर

​UP IPS Transfer:  4 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, सोनम कुमार बने DCP गंगानगर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने सोमवार रात चार आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। हाल ही में आगरा से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह साइबर अपराध से जुड़े मामलों की भी निगरानी करेंगे। 

क्राइम ब्रांच की निगरानी करेंगे IPS कुलदीप सिंह गुनावत 

आईपीएस कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी गंगानगर के पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त अपराध बनाया गया है। वह अब क्राइम ब्रांच की निगरानी करेंगे। इसी तरह मनीष कुमार शांडिल्य को डीसीपी अपराध/साइबर अपराध से हटाकर डीसीपी यातायात, लाइंस और यूपी112 की जिम्मेदारी दी गई है। 

आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव बनी अपर पुलिस उपायुक्त 

हाल ही में वाराणसी से स्थानांतरित होकर आई आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त नगर बनाया गया है। उन्हें लाइंस और अपराध से संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में किए जा रहे इन बदलावों को कानूनव्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 

एक नजर में चारों अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी 

अधिकारी का नाम कहां से   कहां को
आईपीएस सोनम कुमारआगरा से स्थानांतरितडीसीपी गंगानगर की जिम्मेदारी
आईपीएस कुलदीप सिंह गुनावत डीसीपी गंगानगरक्राइम ब्रांच की निगरानी
मनीष कुमार शांडिल्य डीसीपी अपराध/साइबर अपराधडीसीपी यातायात, , लाइंस और यूपी112  
आईपीएस श्रुति श्रीवास्तववाराणसी से स्थानांतरितअपर पुलिस उपायुक्त नगर 

 

ये भी पढ़ें : 
UP IPS Transfer: यूपी सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों का …
 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply