UP Panchayat Sahayak Salary Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान हुआ है।

सीएम योगी ने इनका मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये प्रतिमाह करने का फैसला लिया है। इसके अलावा इन्हें सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार के साथ साथ महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश भी देने की घोषणा की गई है। आपको बता दें आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने और कार्रवाई में हटाए गए सहायकों को बहाल करने की भी घोषणा इस दौरान की गई है।



