India

​UP Rajya Sabha Election: BJP ने यूपी से 8 कैंडीडटेस के नाम किए घोषित, धर्मपाल सिंह से लेकर श्रुति गंगवार तक शामिल

: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 कैंडीडटेस के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 5 अक्टूबर 2026 को इन नामों को मंजूरी दी। BJP की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश के लिए कुल 8 नाम शामिल किए गए हैं।    

​UP Rajya Sabha Election: BJP ने यूपी से 8 कैंडीडटेस के नाम किए घोषित, धर्मपाल सिंह से लेकर श्रुति गंगवार तक शामिल

BJP के 8 कैंडीडटेस कौनकौन?

पार्टी की जारी सूची के मुताबिक, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यागार सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

16 अक्टूबर को होना है मतदान

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है और मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगी।

यूपी में 10 सीटों पर चुनाव

उत्तर प्रदेश में इस बार राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें से 8 सीटें वर्तमान में BJP के पास हैं, जबकि एकएक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास है। मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन की स्थिति 8 सीटों के लिहाज से मजबूत बताई गई है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply