
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को प्रांतीय सिविल सेवा के 5 सीनियर अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात सत्यम मिश्रा को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद’ का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंगलेश दुबे को उपसंचालक चकबंदी को वर्तमान पद के साथसाथ ‘अपर जिलाधिकारी , प्रयागराज’ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत अरविन्द कुमार द्विवेदी को ‘लखनऊ विकास प्राधिकरण ‘ में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।नगर निगम वाराणसी में अपर नगर आयुक्त के रूप में कार्यरत सीमा पाण्डेय का तबादला कर उन्हें ‘अपर जिलाधिकारी , फिरोजाबाद’ की जिम्मेदारी दी गई है।
अभय कुमार पांडेय का तबादला आदेश निरस्त
कानपुर विकास प्राधिकरण में तैनात एवं हाल ही में कासगंज के ‘अपर जिलाधिकारी ‘ पद पर स्थानांतरित किए गए अभय कुमार पाण्डेय का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। वे कानपुर विकास प्राधिकरण में ही अपने पद पर बने रहेंगे। शासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

