CrimeIndia

​शाजापुर: टोल प्लाजा पर 70 रुपये को लेकर बवाल, पिकअप से मैनेजर की कुचलकर हत्या; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश में शाजापुर के अकोदियाशाजापुर स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार को बड़ा बवाल हुआ. यहां महज 70 रुपये टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में एक पिकअप चालक ने टोल मैनेजर प्रदीप मीणा को कुचल दिया. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ 200 से अधिक ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया. इसकी वजह से टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

​शाजापुर: टोल प्लाजा पर 70 रुपये को लेकर बवाल, पिकअप से मैनेजर की कुचलकर हत्या; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

प्रदर्शनकारी पिकअप चालक की गिरफ्तारी, उसके वाहन की जब्ती के साथ मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों और टोल एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े हैं. कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, टोल प्लाजा पर उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एक साल पहले हुई थी टोल मैनेजर की शादी

मृतक प्रदीप मीणा के परिजनों के मुताबिक पिछले ही साल प्रदीप की शादी हुई थी. अभी वह महज 26 साल का था. पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी वह उठाता था. ऐसे में इस घटना के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया है. चक्काजाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीओपी निमेश देशमुख और तहसीलदार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. बावजूद इसके लोग अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

टोल प्लाजा पर लगा जाम

ग्रामीणों के आक्रोश की वजह से अकोदियाशाजापुर मार्ग पर जाम लग गया है. टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं. पुलिस बड़ी मुश्किल से सारंगपुर की ओर जाने वाले वाहनों को तलेन मार्ग से निकालने की कोशिश कर रही है. वहीं अकोदिया से शाजापुर की ओर आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है.

सोमवार शाम की है घटना

पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम एक खाली लोडिंग पिकअप चालक के साथ टोल प्लाजा पर विवाद हुआ था. यहां टोल के रूप में 70 रुपये मांगे जाने पर हुए झगड़े के बाद पिकअप चालक ने रिवर्स गियर लेकर टोल मैनेजर प्रदीप मीणा को कुचल दिया. इस हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई. घटना के पिकअप चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए फरार हो गया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान में जुटी है.

रिपोर्ट: दिलीप सौराष्ट्रीय, शाजापुर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply