फैशन वर्ल्ड में भी नएनए एक्सपेरिमेंट होते रहते हैं. इसके चलते कई तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट में भी बदलाव आते हैं और कई ट्रेंड भी चलते रहते हैं. इस वक्त मिल्क साड़ी ट्रेंड महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है, जिसे एक्ट्रेस भी फॉलो कर रही हैं. एक टाइम था जब खास मौकों के लिए चटख रंगों जैसे रेड, पिंक, ऑरेंज, यलो, ग्रीन, मैरून खूब पसंद किए जाते थे. इसके बाद पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन का ट्रेंड आया और ये दुल्हन की वार्डरोब का हिस्सा भी बना. इसी तरह से अब न्यूट्रिल टोन के सॉफ्ट कलर पसंद किए जा रहे हैं और उसी से पॉपुलर हुआ है मिल्क साड़ी ट्रेंड.

मिल्क साड़ी को लेकर किसी खास मुलायम कपड़े की बात नहीं हो रही है, बल्कि ये पेस्टल कलर ट्रेंड की तरह ही एक शेड है जो अब महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं. ये कलर आपको एक एस्थेटिक और एलिगेंट लुक देने में मदद करता है. तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में.
क्या है ‘मिल्क साड़ी’ ट्रेंड?
मिल्क साड़ी एक न्यूट्रल कलर टोन से आया एक सॉफ्ट शेड है. इस शेड की साड़ियां न तो बिल्कुल क्लाउड वाइट होती हैं और न ही बहुत क्रीम कलर में जाती हैं. इनका रंग हल्का ऑफ वाइट होता है जो दूध के हल्के मलाईदार रंग से इंस्पायर होती हैं. एक तरह से ये पर्ल टोन देती हैं और कई बार इसी के लाइट और हल्के डार्क कलर कॉम्बिनेशन का यूज भी साड़ियों में किया जाता है.
इन फैब्रिक की साड़ियां ज्यादा पसंदीदा
क्रीम कलर की शेड के इस मिल्क साड़ी ट्रेंड की बात करें तो साड़ी का सॉफ्ट कलर पूरी तरह से निखरकर आए, इसलिए इसमें ज्यादातर मलमल, ऑर्गेंजा, टिश्यू सिल्क, शिफॉन, चंदेरी, जॉर्जेट जैसी फैब्रिक का यूज ज्यादा किया जाता है. दरअसल ये फैब्रिक साड़ी को एक फ्लोई टच देते हैं. जिससे ये सॉफ्ट टोन और भी ग्रेसफुल लगती है.
एक्ट्रेस के बीच भी पॉपुलर
इस ट्रेंड को हाल ही में कई एक्ट्रेस को फॉलो करते हुए देखा गया. आलिया भट्ट का हाल ही में हाथी दांत कलर की साड़ी कैरी की थी. उनका लुक इंटरनेट पर बहुत पसंद किया गया. उन्होंने चिकनकारी कढ़ाई की साड़ी पहनी थी और रैंप पर शोस्टॉपर बनीं. अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथ फूल, स्टड के साथ कंप्लीट किया था और मेकअप लुक को पिंक टोन में मोनोक्रोमेटिक रखा गया था.
View this post on Instagram
दूध से भी बनता है फैब्रिक
आज की फैशन की दुनिया में कुछ ऐसे एक्सपेरिमेंट भी होते हैं जो हैरान कर जाते हैं, जैसे एलोवेरा और बांस के रेशों तक से फैब्रिक तैयार किए जा रहे हैं तो वहीं दूध से भी फैब्रिक बनता है. हालांकि 1 लीटर दूध में 10 ग्राम ही फाइबर तैयार होता है और इसलिए इसकी एक सिंपल सी शर्ट भी बेहद महंगी होती है. इसे जर्मनी की एक कंपनी Qmilk द्वारा तैयार किया जाता है. हालांकि इसे बनाने में खराब हो चुके दूध का यूज करते हैं ताकि ये बर्बाद न हो.



