CrimeIndia

अकोला में मिले अज्ञात कंकाल की हुई पहचान, वाशिम निवासी निकला मृतक

Akola Skeleton Case: सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मिले एक अज्ञात पुरुष के कंकाल की पहचान हो चुकी है। 5 मई की सुबह लगभग 1130 बजे तुलजाभवानी मंदिर रोड परिसर स्थित अनिकट पुलिस लाइन के पास गोकुल नावकार को एक अज्ञात पुरुष का कंकाल दिखाई दिया।

अकोला में मिले अज्ञात कंकाल की हुई पहचान, वाशिम निवासी निकला मृतक
अकोला में मिले अज्ञात कंकाल की हुई पहचान, वाशिम निवासी निकला मृतक

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर और पुलिस उपनिरीक्षक अनिल इंगोले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कंकाल की तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की।

मृतक की पहचान हुई

साथ ही विभिन्न दृष्टिकोणों से की। जांच के दौरान मृतक की पहचान सोपान खाडे 32, निवासी हराल, तहसील रिसोड, जिला वाशिम के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के भाई ज्ञानेश्वर खाडे को पुलिस स्टेशन बुलाकर मृतक के कपड़े दिखाए गए। उन्होंने पुष्टि की कि यह कंकाल उनके भाई सोपान खाडे का ही है।

ये भी पढ़े:

अकोला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

ज्ञानेश्वर खाडे ने बताया कि सोपान खाडे को उपचार हेतु अकोला के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही वे वहां से चले गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला और 27 अप्रैल को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन, अकोला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अज्ञात कंकाल की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य था। लेकिन सिटी ने अथक परिश्रम कर अत्यंत कम समय में मृतक की पहचान स्थापित कर जांच में सफलता प्राप्त की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply