India

UP Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आज से शुरू, 35 मिनट में सफर, जानें टोल, स्पीड लिमिट और यात्रियों के लिए जरूरी बातें

UP Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ: लखनऊ से कानपुर आनेजाने वाले लोगों के लिए आज बड़ी राहत मिलने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। करीब 3,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

UP Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आज से शुरू, 35 मिनट में सफर, जानें टोल, स्पीड लिमिट और यात्रियों के लिए जरूरी बातें

🛣️ कानपुरलखनऊ एक्सप्रेसवे : उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि!#PragatiKaHighway #GatiShakti #KanpurLucknowExpressway@narendramodi @rajnathsingh @myogiadityanath pic.twitter.com/TCGOUOXAMK

— Nitin Gadkari July 13, 2026

यात्रियों के लिए क्या होगा फायदा?

लखनऊ से कानपुर का सफर अब सिर्फ 30 से 35 मिनट में पूरा होगा।

एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से वाहन चलाए जा सकेंगे।

इससे सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुलतानपुर के लोगों को भी कानपुर पहुंचने में आसानी होगी।

सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

दुर्घटना होने पर 15 मिनट के भीतर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचेगी।

पूरे एक्सप्रेसवे पर 63 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

16 वीडियो डिटेक्शन इंसिडेंट सिस्टम दुर्घटना या किसी आपात स्थिति की तुरंत जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे।

एक सेंट्रल कंट्रोल सेंटर से पूरे एक्सप्रेसवे की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

एक्सप्रेसवे की प्रमुख सुविधाएं

4 बड़े पुल

25 छोटे पुल

4 फ्लाईओवर

11 पैदल अंडरपास

13 हल्के वाहनों के अंडरपास

जानिए कितना देना होगा टोल

वाहनएक तरफ का टोल24 घंटे के भीतर वापसी
कार/जीप/वैन₹275₹415
हल्के व्यावसायिक वाहन₹445₹670
बस/ट्रक₹935₹1,405

सफर से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अधिकतम 120 किमी/घंटा की स्पीड लिमिट का पालन करें।

टोल भुगतान के लिए फास्टैग सक्रिय रखें।

आपात स्थिति में कंट्रोल रूम और रेस्क्यू टीम 24×7 उपलब्ध रहेगी।

ट्रैफिक नियमों का पालन करें और लेन अनुशासन बनाए रखें।

यह एक्सप्रेसवे न केवल लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय कम करेगा, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें :

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply