Satya Report: UttarPradesh: महोबा जिलें में बीजेपी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के खिलाफ महिला पदाधिकारी द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने पार्टी में पद देने के बदले उनसे यौन संबंध की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले का वीडियो वायरल किया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

बता दें, इस आरोप के बाद पार्टी ने जांच कमेटी गठित कर दी है, लेकिन जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया है। महिला नेता के आरोपों के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, और पार्टी की तरफ से अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
भले ही बीजेपी ने इस विवाद पर एक जांच कमेटी बनाई हो, लेकिन जिलाध्यक्ष की ओर से इस्तीफा देने से इनकार करने पर पार्टी के भीतर एक नई बहस छिड़ गई है। अब सभी की निगाहें इस जांच पर हैं कि पार्टी इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई करती है।



