UP Police Encounter Etah Bulandshahr : उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। एटा और बुलंदशहर जिले में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शातिर अपराधी थे। उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। एटा में जैथरा इलाके के धौली रोड पर देर रात गाड़ियों की चेकिंग के समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने भगाने का प्रयास करते हुए गोली चलाई थी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई की। पुलिस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ये दोनों आरोपी जिले में छिनैती और लूटपाट के मामलों से जुड़े हुए हैं।
आरोपी मैनपुरी जिले के निवासी
घटना की जानकारी देते हुए सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया, 15 मई को जैथरा इलाके में गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम की तरफ आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। जब उन्हें रोका गया, तो दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल सवार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश अरमान के मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी शकील भी मैनपुरी जिले का रहने वाला है।
पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के संगीन मुकदमे दर्ज
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अरमान ने स्वीकार किया कि जसरतपुर क्षेत्र में एक साथी रफीक के साथ मिलकर उसने एक महिला के आभूषण छीने थे। इसके अलावा, जैथरा कस्बा में उसने अपने साथी के साथ एक महिला का बैग छीनने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि घायल अरमान को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अवैध हथियार बरामद
इसी प्रकार बुलंदशहर में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में गुरावली रोड पर देर रात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी शौकेंद्र पर गैंगस्टर, लूट, के 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।



