TrendingUttar Pradesh

UP T20 League: तीसरी जीत के साथ नंबर दो पर भुवनेश्वर की लखनऊ, सैफ के तूफान में उड़ा काशी रुद्रास

लखनऊ। मोहम्मद सैफ की 89 रन की तूफानी पारी के दम पर लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी20 लीग सीजन4 के मुकाबले में सोमवार को गत विजेता काशी रुद्रास को डकवर्थलुईसस्टर्न पद्धति से 14 रन से शिकस्त दी। यह लखनऊ फाल्कन्स की लगातार दूसरी जीत है जिसके बाद लखनऊ फाल्कन्स छह मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। 

काशी रुद्रास के भी छह अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण लखनऊ की टीम आगे है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में काशी रुद्रास ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 104 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। 

डीएलएस पार स्कोर के आधार पर काशी रुद्रास निर्धारित स्कोर से 14 रन पीछे थी, इसलिए लखनऊ फाल्कन्स को विजेता घोषित किया गया। लखनऊ को मोहम्मद सैफ और हिमांशु सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। हिमांशु ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए। वहीं सैफ ने 57 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। 

विप्रज निगम ने 16, अजीत वर्मा ने 13 और अक्षु बाजवा ने 12 रन का योगदान दिया। काशी रुद्रास की ओर से अटल बिहारी राय ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि कप्तान करन शर्मा ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत खराब रही। 

अक्षु बाजवा ने शुरुआती झटके देते हुए साहब युवराज सिंह , कप्तान करन शर्मा और अभिषेक गोस्वामी को पवेलियन भेज दिया। उवैस अहमद ने 29 रन बनाए, जबकि उपेंद्र यादव नौ रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की ओर से अक्षु बाजवा ने दो ओवर में महज पांच रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद सैफ को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

                                         स्कोर बोर्ड 

लखनऊ फाल्कन्स
काशी रुद्रास
20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन मोहम्मद सैफ 8914 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन उवैस अहमद 29
हिमांशु सिंह 36कार्तिक यादव नाबाद 29
 अटल बिहारी राय 3/38साहब युवराज सिंह 13 
करन शर्मा 2/17अक्षु बाजवा 3/5
 
ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply