UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। मंगलवार को तराई, पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई। मिर्जापुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संभल, चित्रकूट और बलिया समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड क्षेत्र समेत करीब 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरजचमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 से 25 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कुछ कमजोर रह सकती हैं। हालांकि बुंदेलखंड, सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं 26 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
मंगलवार को कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?
मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 190 मिमी बारिश मिर्जापुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा
मिर्जापुर 190 मिमी
शाहजहांपुर 125 मिमी
सिद्धार्थनगर 120.8 मिमी
गोरखपुर 111 मिमी
इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
लखनऊ में अगले तीन दिन हल्की रहेगी बारिश
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिनभर रुकरुक कर बारिश होती रही। बीच में कुछ देर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम की हल्की बारिश ने मौसम फिर सुहाना बना दिया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी। हालांकि 26 जुलाई से लखनऊ में फिर अच्छी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 8 घंटों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
IMD ने अगले 8 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की भी आशंका है।
ये भी पढ़ें:
मौसम विभाग ने क्या बताया?
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है। वहीं हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 25 जुलाई के बीच मौसम में उतारचढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में रुकरुक कर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 26 जुलाई से मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:



