CricketIndia

वैभव 12 छक्के लगा बने नंबर 1, श्रेयस से आगे अभिषेक; IPL 2026 के 36 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर

Satya Report: अपने पीक पर है और मैच दर मैच इसका रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। इस लीग में अब 264 जितना बड़ा स्कोर भी सेफ नहीं है और बल्लेबाज खुलकर शॉट्स लगाते नजर आते हैं। इस लीग में ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन फिलहाल बाजी तो वैभव ने मार रखी है जिन्होंने सभी गेंदबाजों को परेशान किया हुआ है और विरोधी टीम के लिए सबसे बड़े खौफ हैं।

वैभव 12 छक्के लगा बने नंबर 1, श्रेयस से आगे अभिषेक; IPL 2026 के 36 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वैभव 12 छक्के लगा बने नंबर 1, श्रेयस से आगे अभिषेक; IPL 2026 के 36 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर

वैभव ने 8 मैचों में लगाए हैं 32 छक्के

ने इस लीग के 36वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ गजब की पारी खेली और इस दौरान 36 गेंदों पर शतक लगाते हुए 12 छक्के भी जड़े। वैभव का सफर अभी जारी है और आगे वो और भी छक्के लगाते नजर आएंगे, लेकिन इस सीजन के 36 मैच समाप्त होने के बाद बात अगर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप5 बैटर की हो तो वैभव फिलहाल तो पहले आगे हैं यानी टॉप पर हैं। वैभव ने इस लीग में अब तक खेले 8 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं और इससे साफ तौर पर पता चलता है कि वो बड़े शॉट्स पर कितना विश्वास करते हैं।

आईपीएल 2026 के 36 मुकाबलों तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 28 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब के तूफानी ओपनर प्रियांश आर्या हैं जिन्होंने 6 मैचों में 25 छक्के जड़े हैं। चौथे स्थान की बात करें तो इस नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं जिन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं जबकि पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 7 मैचों में 21 छक्के लगाकर मौजूद हैं।

2026 के 36 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप5 बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
वैभव सूर्यवंशी 8 8 357 32
अभिषेक शर्मा 8 8 380 28
प्रियांश आर्या 6 6 254 25
रजत पाटीदार 7 7 238 23
श्रेयस अय्यर 7 6 279 21

 ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली और 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की भी बराबरी की। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply