आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तारीफ़ हर जगह हो रही है. वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर आंद्रे रसेल, क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी कर चुके हैं. वहीं पाकिस्तान के लोग भी अब भारत के 15 साल के इस खिलाड़ी के प्रशंसक बन चुके हैं.

बाबर आजम , पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं. बाबर आजम की तुलना पाकिस्तानी दुनिया के महान खिलाड़ियों से करते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम की टीम के मालिक बाबर की जगह वैभव सूर्यवंशी के फैन बन चुके हैं.
पेशावर जल्मी के मालिक जावेद अफरीदी भी हैं Vaibhav Sooryavanshi के फैन
पाकिस्तानी सुपर लीग में पेशावर जल्मी के मालिक जावेद अफरीदी ने खुलेआम वैभव सूर्यवंशी के तारीफों के पूल बांधें हैं. जावेद अफरीदी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“मैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की पारी से काफी हैरान हूं. ये शुद्ध प्रतिभा है. उनकी पारी सीट पर से खड़ा कर देने वाली पारी थी. इस छोटी उम्र में ऐसी प्रतिभा होना बहुत ही कम देखने को मिलता है. ये स्पेशल है. आपके लिए काफी सम्मान है बच्चे. आप भविष्य के सितारे बनने की प्रक्रिया में हो. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो.”
जावेद अफरीदी ने पीएसएल पर कह दी ये बड़ी बात
पेशावर जल्मी के मालिक जावेद अफरीदी ने इसके साथ ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि पीएसएल जैसी लीग से युवा प्रतिभा को तरसाने का मौका मिलेगा. जावेद अफरीदी ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर आगे कहा कि
“इसलिए हमारी पीएसएल की तरह की लीग काफी जरूरी हैं. हमें पाकिस्तान के लड़कों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्लेटफॉर्म बनाने होंगे ताकि हमारे देश की प्रतिभा को मंच मिल सके.”
वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही में एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली, इस दौरान वो क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 रनों से चूक गए.



