Satya Report: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक शतकीय पारी खेली थी. वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक पारी की वजह से ही चर्चा में हैं. वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं.

वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसके वजह से वो अपनी उम्र को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र को लेकर बीसीसीआई भी कई टेस्ट कर चुकी है, वहीं अब वैभव के साथी खिलाड़ी और दोस्त ने भी उनके उम्र को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
Vaibhav Suryavanshi के दोस्त ने किया उनकी उम्र को लेकर खुलासा
पिछले सीजन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को खरीदा तो सबसे ज्यादा उनकी उम्र को लेकर चर्चा हुआ, उस समय उनकी उम्र 13 साल थी. जब वैभव ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था, तब उनकी उम्र मात्र 14 साल थी और इस साल उनकी उम्र अभी 15 साल ही हुई है.
वैभव सूर्यवंशी के बचपन के दोस्त ने अब उनकी उम्र का खुलासा किया है. अगर वैभव सूर्यवंशी के दोस्त की बात को सही मानें तो वो 15 साल से भी ज्यादा उम्र के हैं. उनके बचपन के दोस्त और उनके साथी खिलाड़ी ने जो खुलासा किया है उसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी के साथ का खिलाडी ने बताई वैभव की रियल उम्र
pic.twitter.com/BceyP1mMwL
— सीतामढ़ी जिला
April 26, 2026
Vaibhav Suryavanshi के दोस्त का वीडियो वायरल
BCCI रिकॉर्ड के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च, 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था. अब दूसरे सीजन के बाद वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि उनकी उम्र को लेकर चर्चा अभी भी होती है, इसका एक कारण उनका पुराना इंटरव्यू है.
दरअसल वैभव सूर्यवंशी द्वारा 2023 में दिए गए इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वैभव कहते हैं कि सितंबर, 2023 में वह 14 साल के हो जाएंगे. अगर ये सही है तो उनकी उम्र रिकॉर्ड में बताई गई उम्र से डेढ़ से 2 साल बड़ी होगी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल दावे के अनुसार वीडियो में नजर आ रहा शख्स वैभव सूर्यवंशी के साथ खेला है, वह उनका दोस्त है. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते. वीडियो में वह बता रहा है कि ’27/3/2011 वैभव की रियल डेट ऑफ बर्थ है.’
वैभव सूर्यवंशी के कोच ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वैभव 9 साल के थे, तब BCCI ने उनका बोन टेस्ट किया था और उसमें उनकी उम्र 10 साल 2 महीने के करीब आई थी. शायद उन्होंने उसी के आधार पर अपनी उम्र बताई.



