Vastu Tips For Gifting Plants: आजकल गिफ्ट के तौर पर पौधे देना एक अच्छा और मीनिंगफुल ऑप्शन माना जाता है। यही नहीं आज के समय में पेड़पौधे सिर्फ घर की सजावट का हिस्सा नहीं रहे, बल्कि पौधे हमारे घर के वास्तु को भी बदल सकते हैं।

हम अपने घर में कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं, ताकि घर में पॉजिटिविटी बने रहे। यही नहीं हम अपने परिवार के लोगों को भी किसी खास अवसर पर पौधे गिफ्ट में देते हैं, जिससे उनके घर का माहौल भी अच्छा बना रहे। लेकिन, क्या आपको पता है कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें किसी को तोहफे में देना शुभ नहीं माना जाता है।
कांटेदार पौधे
हम अपने घर की सजावट के लिए कुछ ऐसे पौधे भी घर में रखते हैं, जो कांटेदार होते हैं या फिर देखने में दूसरों से अलग लगते लगते हैं। इस तरह के कांटेदार पौधों को ऑफिस में रखा जा सकता है, लेकिन गिफ्टिंग के लिए कांटेदार पौधा सही नहीं माना जाता है। कांटेदार पौधे किसी को भी गिफ्ट करने से आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के घर का वास्तु बिगड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को शुभ नहीं माना जाता है और इनका लेनदेन भी अच्छा नहीं होता है।
पान का पौधा
पान के पत्तों का उपयोग खाने के अलावा पूजापाठ, हवन जैसे शुभ कार्यों में भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है और ये पौधा माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाती हैं तो घर में खुशहाली आती है। हालांकि, अगर आप किसी को भी उपहार स्वरूप पान का पौधा देती हैं, तो यह आपके और उस व्यक्ति दोनों के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
वास्तु टिप्स
मनी प्लांट
मनी प्लांट को आमतौर पर धन और समृद्धि का पौधा माना जाता है। हम सभी के घरों में का पौधा जरूर होता है। कहते हैं कि ये पौधा आपको किसी दूसरे के घर से लेकर लगाना चाहिए न कि खरीदकर, तभी यह फलताफूलता है। वहीं जब किसी को गिफ्ट में पौधा देने की बात आती है, तो आपको भूलकर भी मनीप्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा और वैभव दूसरे के घर चली जाती है और आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।
दूध वाले पौधे
ऐसे पौधे जिनसे दूध जैसी सफेद पदार्थ निकलता हो, उसे भी किसी को तोहफे के रूप में नहीं देना चाहिए। ऐसे पौधों में मदार या आक के पौधे शामिल हैं।



