
हर खास मौके पर चेहरा भी आउटफिट की तरह निखरा और ग्लोइंग नजर आए, यह हर महिला की चाहत होती है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के बीच हर बार पार्लर जाना संभव नहीं होता। ऐसे में घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से कम समय में चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग लुक दिया जा सकता है। कीवी से किया जाने वाला फेशियल इसी का एक आसान तरीका है। ब्यूटी एक्सपर्ट रानी के अनुसार, कीवी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी किसी खास मौके से पहले चेहरे पर नेचुरल निखार चाहती हैं, तो घर पर कीवी फेशियल आजमा सकती हैं।
सबसे पहले चेहरे की करें सफाई
फेशियल की शुरुआत चेहरे को अच्छी तरह साफ करने से करें। इसके लिए एक चम्मच कीवी का गूदा लें और उसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
गालों पर उंगलियों को गोलाकार?
दिशा में घुमाएं, जबकि जॉलाइन पर मसाज करते समय चिन से कानों की ओर जाएं। माथे पर बीच से बाहर की दिशा में उंगलियां चलाएं। करीब 2 से 3 मिनट तक हल्की मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
अब लगाएं कीवी फेस पैक
फेशियल के अगले चरण में कीवी फेस पैक तैयार करें। इसके लिए दो चम्मच कीवी के गूदे में एक चम्मच शहद मिलाएं। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो इसमें आधा चम्मच दही मिलाया जा सकता है। वहीं ऑयली स्किन के लिए आधा चम्मच बेसन मिलाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर
समान रूप से लगाएं। इसे करीब 7 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें और अंत में हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें।
चेहरे पर नजर आएगा फ्रेश और नेचुरल ग्लो
कीवी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्रेश और हेल्दी दिखाने में मदद कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है और चेहरे की डलनेस कुछ कम नजर आ सकती है। विटामिन सी त्वचा में कोलेजन बनने की प्रक्रिया में भी भूमिका निभाता है, जो त्वचा की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।
फेशियल से पहले पैच टेस्ट जरूरी
घरेलू नुस्खा होने का मतलब यह नहीं है कि यह हर किसी की त्वचा के लिए उपयुक्त होगा। कीवी या किसी भी नई चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर त्वचा पर खुजली, जलन, लालिमा या किसी तरह की एलर्जी दिखाई दे, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
ः



