India

क्या श्रेयस अय्यर की वजह से टी20 में मिल रही थी हार? मैन ऑफ द मैच लेते हुए अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा

Axar Patel: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल भारत ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली है, टी20 सीरीज में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके जवाब में अब भारत ने पहले ही वनडे मैच में इंग्लैंड को उनकी सही जगह दिखा दी है.

क्या श्रेयस अय्यर की वजह से टी20 में मिल रही थी हार? मैन ऑफ द मैच लेते हुए अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा

भारत के लिए टी20 में लगातार फ्लॉप हो रहे, अक्षर पटेल ने आज बेहतरीन आलराउंडर प्रदर्शन किया और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अक्षर पटेल ने गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 52 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेली.

Axar Patel ने बताया क्यों टी20 में भारत को मिली थी शर्मनाक हार

भारत की जीत में अक्षर पटेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन की और भारत को पहले टी20 मैच में जीत दिलाई. भारत को जीत दिलाने के बाद कहा कि

“ज़ाहिर है, जिस तरह से T20 सीरीज़ गुज़री, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन शुरुआत है. और आज मैंने जैसा प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत खुश हूँ.”

ये पिच स्पिनरों की मददगार नही थी, लेकिन इसके बावजूद अक्षर पटेल ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस पर अक्षर पटेल ने कहा कि

“मुझे लगता है कि मैंने एक खास एरिया में गेंदबाज़ी की. मैंने सोचा कि मुझे अपनी गति में बदलाव करते हुए स्टंपटूस्टंप गेंदबाज़ी करनी चाहिए. और मैंने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा मैं करना चाहता था. और मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे चार विकेट मिले.”

Axar Patel ने बताया टी20 में क्यों रहे फ्लॉप तो वनडे में निकले रन

अक्षर पटेल ने आज बेहद शानदार बल्लेबाजी की, ये सतह वैसी ही थी, जैसी पिच अब तक टी20 में मिलती आ रही थी, लेकिन वहां अक्षर पटेल के बल्ले से रन नही निकल रहा था. अब वनडे फ़ॉर्मेट में रन बनाने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि

“बल्लेबाज़ी में, मुझे लगता है कि हमें बहुत अच्छी शुरुआत मिली, और फिर हमें बस यह समझना था कि हम खेल में आगे हैं. इसलिए हमें बस स्ट्राइक रोटेट करनी थी और खेल को अच्छे से खत्म करना था.”

वॉशिंगटन सुंदर के साथ हुई अपनी साझेदारी और बातचीत पर खुलासा करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि

“जब मैं वहाँ गया, तो वॉशिंगटन वहाँ थे. हम सोच रहे थे कि हमने अभी कुछ विकेट गंवा दिए हैं, इसलिए हमें अभी एक साझेदारी बनानी होगी. और चारपांच ओवर के बाद, हम सोचेंगे कि आगे क्या करना है क्योंकि जिस तरह से हमें शुरुआत मिली थी, मुझे लगता है कि हम खेल में आगे थे. इसलिए हमें बस साझेदारी बनानी थी और खेल को खत्म करना था.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply