India

​हरतालिका तीज पर पहनें हरे रंग की साड़ियां, एक्ट्रेस के इन लुक से लें आइडिया

हरतालिका तीज पर आप पिस्ता ग्रीन कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं. इसके लिए भाग्यश्री के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने बनारसी साड़ी कैरी की है, जिसपर गोल्डन जरी का जाल पैटर्न में वर्क किया गया है. इसी के साथ पल्लू पर भी बारीक कारीगरी है. एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमलिस्टिक रखा है.

​हरतालिका तीज पर पहनें हरे रंग की साड़ियां, एक्ट्रेस के इन लुक से लें आइडिया

अगर आपको ट्रेडिशनल में मॉडर्न टच देना है तो जैकलीन फर्नांडिस के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने ग्रीन कलर की प्रीड्रेप्ड साड़ी कैरी की है, जिसमें मैचिंग फैब्रिक के फ्रिंज दिए गए हैं. साड़ी को फ्री स्टाइल रखा गया है और इसी में भी ब्लाउज भी अटैच्ड है.
image:tanghavri

हरतालिका तीज के लिए कंगना रनौत के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने बैम्बू ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की है, जिसपर गोल्डन लेस से हैवी बॉर्डर बनाया गया है.पूरी साड़ी और ब्लाउज पर कोई भी एक्स्ट्रा डिटेलिंग नहीं की गई है जो उनके लुक को एलिगेंस बनाते हैं.

कीर्ति सुरेश इस फॉरेस्ट ग्रीन कलर की साड़ी में गॉर्जियस लग रही हैं. साड़ी में गोल्डन स्ट्राइप डिटेलिंग की गई है तो वहीं उन्होंने साथ में शाइनी फैब्रिक का मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है. इसी के साथ चोकर, मैचिंग ईयररिंग, माथे पर बिंदी, सटल बेस और ब्यूटीफुल हेयर स्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया है.

धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित 50 प्लस एज में भी बेहद यंग लगती हैं और हमेशा ही फैशन गोल सेट करती हैं. उनकी ग्रीन साड़ी फेस्टिवल के हिसाब से आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेगी. हैवी बॉर्डर के साथ मैचिंग सिल्वर एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज लुक को रिच बना रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply