CrimeIndiaTrending

होटल के बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के बीच रात को ऐसा क्या हुआ? पूरे कमरे में बिखर गया खून; बगल के रूम में थी पुलिस..

होटल के बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के बीच रात को ऐसा क्या हुआ? पूरे कमरे में बिखर गया खून; बगल के रूम में थी पुलिस..

गुजरात के होटल में रुके प्रेमी-प्रेमिका में एक की हत्या हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. यह पुलिस कस्टडी में हुआ. शिवपुरी की युवती की होटल में हत्या हो जबकि आरोपी प्रेमी ने खुद का भी गला काट लिया.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से फरार लव कपल को लेकर गुजरात पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.यह लव कपल शिवपुरी जिले से भागकर गुजरात के राजकोट आया. इसके बाद शिवपुरी वापसी के दौरान गांधीनगर के पास एक होटल में रुके. इसके बाद रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि होटल में ही प्रेमी ने आपा खो दिया. इसके बाद कथित तौर पर प्रेमिका का गला काटकर मार डाला फिर खुद का भी गला काट लिया. ज्यादा खून बहने से युवती की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

पूरा मामला  शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरसमा का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमिका रजनी धाकड़ 8 जून 2026 को प्रेमी संतोष जाटव के साथ घर से फरार हो गई. परिवार ने रजनी के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. जांच की कड़ी में रजनी के मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली गई. साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)की भी  जांच की गई. पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के जरिये पता चला कि प्रेमी संतोष जाटव और रजनी धाकड़ गुजरात के राजकोट में हैं. इसकी जानकारी लगते ही शिवपुरी पुलिस की टीम गुजरात के राजकोट पहुंची और दोनों को वापस लाने लगी.  

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के साथ रजनी का भाई भी गया था. राजकोट से बरामदगी के बाद पुलिस टीम दोनों को अपने साथ शिवपुरी लेकर लौट रही थी. इस बीच लंबा सफर होने के कारण रास्ते में रुकने का निर्णय लिया. पुलिस टीम गुजरात के गांधीनगर क्षेत्र में उदयपुर एक्सप्रेस-वे पर स्थित एक होटल में ठहरी थी. खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए. 

चीखने-चिल्लाने का शोर सुनकर टूटी नींद

11 जून की रात करीब 2 बजे गांधीनगर के होटल में अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं. इस पर पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. अंदर कमरे में पुलिस टीम पहुंची तो रजनी धाकड़ खून से लथपथ हालत में पड़ी थी, ऐसी ही हालत संतोष जाटव की भी थी.

इसके बाद युवती रजनी धाकड़ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस के लिए भी यह सस्पेंस है कि रात को ऐसा क्या हुआ जो रजनी को मारा और फिर प्रेमी ने सुसाइड की कोशिश की.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply