CrimeIndiaTrending

दाल बनाने की बात पर ऐसा क्या हुआ कि मां ने उठा लिया खौफनाक कदम? पूरे इलाके में सनसनी..

दाल बनाने की बात पर ऐसा क्या हुआ कि मां ने उठा लिया खौफनाक कदम? पूरे इलाके में सनसनी..

बरेली में एक 5 साल के बच्चे के दाल खाने की जिद पर उसकी मां को इतना गुस्सा आया कि उसने कमरे में जाकर कोई जहरीली दवा पी लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां समय रहते इलाज मिल जाने से महिला की जान बचा ली गई है. मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हरदुआ गांव का है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक 5 साल के बच्चे ने अपनी मां से दाल बनाने की जिद की. इसी बात पर मां को इतना गुस्सा आया कि वह सारा काम छोड़कर कमरे में गई और कोई जहरीली दवा पी लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां समय रहते इलाज मिल जाने से महिला की जान बचा ली गई है. मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हरदुआ गांव का है.

इस घटना की जानकारी मिलने पर पूरा गांव हैरान है. हर कोई यही सवाल कर रहा है कि एक मां ऐसा कैसे कर सकती है? दरअसल नवाबगंज के गांव हरदुआ में रहने वाले नेत्रपाल की 28 वर्षीय पत्नी गायत्री शुक्रवार की रात अपने घर के काम निपटा रही थी. इस दौरान वह किसी बात को लेकर तनाव में भी थी. बताया जा रहा है कि इसी बीच उनका पांच साल का बेटा राज बार-बार दाल बनाने की जिद करने लगा. घरेलू काम और तनाव के बीच बच्चे की लगातार जिद से गायत्री परेशान हो गई.

गुस्से में पी लिया जहर

परिजनों के मुताबिक इसी परेशानी में वह कमरे के अंदर गई और घर में फसलों पर छिड़काव के लिए रखे कीटनाशक को पी लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसकी हालत देखकर परिजन भी परेशान हो गए. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लक्षण देखकर जहर पीने की पुष्टि की. गनीमत रही कि समय रहते इलाज मिल गया और डॉक्टरों ने महिला की जान बचा ली है. डॉक्टरों के मुताबिक अब महिला की हालत खतरे से बाहर है.

फिर सामने आई वजह

गायत्री की हालत अब बेहतर बताई जा रही है. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. इस बीच घटना की वजह भी सामने आ गई है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला घरेलू तनाव और गुस्से में उठाए गए कदम के रूप में सामने आया है. हालांकि पुलिस परिवार के लोगों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply