HealthIndiaTrending

रोज खाने के बाद 1 लौंग चबाने से क्या होता है? जान लें इसके चमत्कारी फायदे

रोजाना खाने के बाद एक लौंग चबाना आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकती है। आयुर्वेद इसे पाचन और ओरल हेल्थ के लिए वरदान मानते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।

रोज खाने के बाद 1 लौंग चबाने से क्या होता है?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK

1. पाचन में सुधार 

खाने के बाद लौंग चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है। खाना को जल्दी पचाने में मदद मिलती है। एसिडिटी से राहत मिलती है।

2. ओरल हेल्थ के लिए
लौंग में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है। सांसों की दुर्गंध दूर होती है। इसके अलावा दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन को रोकने में मदद मिलती है।

3. ब्लड शुगर कंट्रोल 
कुछ शोधों के अनुसार, लौंग इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती है। खाने के बाद इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर अचानक बढ़ने से रुक सकता है।

4. इम्यूनिटी बूस्टर
लौंग में विटामिन C और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply