पटौदी परिवार की बहू एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों विवादों में हैं. यह विवाद दिवाली के मौके पर उनके वस्त्रआभूषण की वजह से हुआ है. करीना ने जो पेडेंट पहना उस पर विवाद छिड़ गया है. दावा किया गया है कि इस पर कुरआन की आयतउलकुर्सी अंकित है. इसी वजह से भोपाल के एक कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है.

दावा है कि उनके इस पहनावे से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. कानूनी नोटिस का करीना के वकील क्या जवाब देंगे, नोटिस देने वाले अब्बास हफीज का आगे का रुख क्या होगा, यह समय तय करेगा. आइए, इस ताजे विवाद के बहाने समझते हैं कि आखिर क्या है आयतउलकुर्सी? इस्लाम में इसका क्या महत्व है? यह विवाद कितना जायज है?
क्या है आयतउलकुर्सी का सरल अर्थ?
हम सब जानते हैं कि कुरआन इस्लाम धर्म को मानने वालों का पवित्र ग्रंथ है. इसमें कई सैकड़ा आयतें बताई गयी हैं. जिन्हें इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग खास तवज्जो देते हैं. बज़्मे खवातीन की मुखिया बेगम शहनाज़ सिदरत बताती हैं कि आयतउलकुर्सी कुरआन की महत्वपूर्ण आयत है. यह सूरहअलबक़रा की 255वीं आयत है. इसमें अल्लाह की एकता, उसकी महानता और उसके ज्ञान का वर्णन विस्तार से किया गया है. आयतउलकुर्सी शब्द अरबी भाषा से है.
पेडेंट पर लिखी आयतउलकुर्सी.
आयत का सरल अर्थ है निशानी या कुरआन का वाक्य. कुर्सी का अर्थ सामान्य तौर पर आसन या सिंहासन बताया जाता है. इस आयत में अल्लाह की सत्ता और उसकी महानता का बयान है. इस आयत में कहा गया है कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य नहीं है. वह हमेशा जीवित है और पूरी सृष्टि को संभालने वाला है. आकाश और धरती में जो कुछ है, सब उसी का है. उसकी अनुमति के बिना कोई पत्ता भी नहीं हिल सकता. वह लोगों के सामने और पीछे की हर बात जानता है. उसके ज्ञान में से लोग उतना ही जान सकते हैं, जितना वह चाहे. आयत के अंत में उसकी सत्ता और महानता का उल्लेख आता है.
मुसलमान इसे क्यों पढ़ते हैं?
बहुत से मुसलमान आयतउलकुर्सी को सुरक्षा, दुआ और अल्लाह की याद से जोड़कर देखते हैं. कई लोग इसे नमाज़ के बाद, सोने से पहले या दिन की शुरुआत में पढ़ते हैं. बेगम शहनाज़ सिदरत कहती हैं कि यह अभ्यास धार्मिक परंपराओं और हदीस की व्याख्याओं से जुड़ा है. मुसलमानों के लिए इसका महत्व केवल शब्दों को दोहराने तक सीमित नहीं है. यह आयत उन्हें याद दिलाती है कि अल्लाह का ज्ञान और शक्ति असीमित है.
करीना कपूर के इसी पेंडेंट पर छिड़ा है विवाद.
इंसान का ज्ञान सीमित है. जीवन की चिंता, डर या मुश्किल के समय इसे पढ़ना कई लोगों को आध्यात्मिक सुकून देता है. उनका कहना है कि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि हर व्यक्ति की धार्मिक आदत एक जैसी नहीं होती. अलगअलग परिवारों और समुदायों में इसे पढ़ने के तरीके और अवसर भिन्नभिन्न हो सकते हैं.
मुस्लिम महिलायें गले में पहनती हैं पेंडेंंट
बज़्मे खवातीन की मुखिया बेगम शहनाज़ सिदरत कहती हैं कि यह विवाद का विषय ही नहीं है. आयतउलकुर्सी का पेंडेन्ट तो मुस्लिम परिवारों की महिलायें गले में पहनती हैं. क्योंकि यह सुरक्षा का प्रतीक है. इस तरह के विवाद लोग जानबूझकर सस्ती लोकप्रियता और अज्ञानता में पैदा करते हैं. इसका कोई मतलब नहीं है. कुरआन इतना बड़ा एवं महत्वपूर्ण ग्रंथ है कि इस तरह के किसी विवाद से उसका महत्व कभी कम नहीं होने जा रहा है. वर्षों से ऐसे विवाद होते और खत्म होते आए हैं. वे कहती हैं कि इस्लाम और कुरआन इतने कमजोर नहीं हैं कि बातबात में भावनाएं आहत हो जाएं.
करीना कपूर से जुड़े विवाद को ऐसे समझें?
करीना कपूर एक चर्चित अभिनेत्री हैं. वे शाही परिवार की बहू हैं. दीवाली पर जो पोशाक उन्होंने पहना, वह उनका खानदानी लिबास रहा है. कुछ बदलावों के साथ करीना ने उसे धारण किया. डिजाइनर ने पेंडेंट को खुबसूरत लुक दिया है. ऐसे में विवाद का कोई मतलब नहीं बनता. जो कानूनी नोटिस उन्हें भेजा गया है, उसका जवाब उनके वकील दे देंगे. नोटिस अदालत का फैसला नहीं है. चूंकि, करीना एक फिल्मी परिवार से आती हैं, ऐसे में नोटिस चर्चा में आ गया. इसे मसले को इससे ज्यादा देखने को बेगम सिदरत कुछ नहीं मानतीं. वे खुद मुस्लिम मसलों पर अध्ययन करती रही हैं. उनकी राय समाज में मायने रखती है.
कम शब्दों में कहें तो आयतउलकुर्सी कुरआन की सूरह अलबक़रा की 255वीं आयत है. इसमें अल्लाह की एकता, ज्ञान, शक्ति और सृष्टि पर उसकी सत्ता का वर्णन है. बहुत से मुसलमान इसे नियमित रूप से पढ़ते हैं और इससे आध्यात्मिक सुकून पाते हैं. करीना कपूर से जुड़ी किसी कानूनी नोटिस को नोटिस की तरह ही लिया जाना चाहिए. नोटिस में लगाए आरोप, दावे, संबंधित पक्षों के जवाब और आधिकारिक जानकारी अलगअलग चीजें हैं. धार्मिक भावनाओं का सम्मान और तथ्यपरक चर्चा, दोनों साथ चल सकते हैं. यही तरीका किसी भी संवेदनशील सार्वजनिक विवाद को समझने में मदद करता है.



