HealthIndiaTrending

महिलाओं में PCOS का सबसे बड़ा कारण क्या है? कैसे बनता है बांझपन की वजह

महिलाओं में PCOS एक आम हॉर्मोनल समस्या है, जो पीरियड्स, वजन, त्वचा और रीप्रोडक्टिव क्षमता को प्रभावित कर सकती है. इस स्थिति में शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे ओव्यूलेशन नियमित रूप से नहीं हो पाता. कई मामलों में इंसुलिन रेजिस्टेंस, बढ़ता वजन और खराब लाइफस्टाइल इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं.

महिलाओं में PCOS का सबसे बड़ा कारण क्या है? कैसे बनता है बांझपन की वजह
महिलाओं में PCOS का सबसे बड़ा कारण क्या है? कैसे बनता है बांझपन की वजह

का असर हर महिला में अलगअलग तरह से दिखाई दे सकता है. कुछ महिलाओं में असामान्य पीरियड्स, चेहरे पर मुंहासे और बालों का अधिक बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जबकि कुछ को गर्भधारण में कठिनाई होती है. कई बार यह समस्या लंबे समय तक बिना पहचान के बनी रहती है. अगर समय रहते सही जांच और उपचार न कराया जाए, तो यह रीप्रोडक्टिव क्षमता पर असर डाल सकती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि PCOS होने का सबसे बड़ा कारण क्या है, यह गर्भधारण को कैसे प्रभावित करता है और इसे कंट्रोल करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं.

PCOS का सबसे बड़ा कारण क्या माना जाता है?

आरएमएल हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि PCOS के पीछे सबसे प्रमुख कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस और हॉर्मोनल असंतुलन को माना जाता है. इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति में शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, जिससे ब्लड में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है. इसका असर ओवरी पर पड़ता है और पुरुष हॉर्मोन यानी एंड्रोजेन्स का स्तर बढ़ सकता है.

इसके अलावा, जेनेटिक कारण, बढ़ता वजन, तनाव और शारीरिक एक्टिविटी की कमी भी PCOS के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. इन कारणों से ओव्यूलेशन प्रभावित होता है और पीरियड्स असामान्य हो सकते हैं. इसलिए लाइफस्टाइल और हॉर्मोन दोनों इस समस्या में अहम भूमिका निभाते हैं.

PCOS कैसे बनता है बांझपन की वजह?

PCOS में अक्सर ओव्यूलेशन नियमित रूप से नहीं हो पाता. जब हर महीने अंडा सही समय पर रिलीज नहीं होता, तो गर्भधारण की संभावना कम हो सकती है. यही कारण है कि कई महिलाओं को कंसीव करने में कठिनाई होती है.

हालांकि PCOS का मतलब हमेशा बांझपन नहीं होता. सही इलाज, वजन कंट्रोल रखने और डॉक्टर की सलाह से कई महिलाएं सुरक्षित रूप से गर्भधारण कर सकती हैं.

PCOS को कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

PCOS को कंट्रोल करने के लिए वजन संतुलित रखना, नियमित व्यायाम करना और संतुलित डाइट लेना बेहद जरूरी है. मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम करने से भी लाभ हो सकता है.

इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं और नियमित जांच कराना जरूरी है. समय पर उपचार शुरू करने से लक्षणों और गर्भधारण से जुड़ी समस्याओं में सुधार हो सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply