CrimeIndiaTrending

नहीं मिले 20 रुपये, तो पत्नी को उतारा मौत के घाट; फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान..

नहीं मिले 20 रुपये, तो पत्नी को उतारा मौत के घाट; फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान..

दिल्ली के कस्तूरबा नगर में पति-पत्नी में 20 रुपये के लिए झगड़ा हुआ. पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो उनके बीच बहस हो गई. जिसके बाद 48 वर्ष के शख्स ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है.

 दिल्ली के कस्तूरबा नगर में 20 रुपये के लिए खून खराबा हो गया. यहां पति-पत्नी में 20 रुपये के लिए झगड़ा हुआ.  जिसके बाद 48 वर्ष के शख्स ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है. आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता था. पुलिस ने जानकारी दी कि कुलवंत सिंह ने बुधवार की दोपहर 2.30 बजे अपनी पत्नी महिंदर कौर से पैसे मांग रहा था. जब पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो उनके बीच बहस हो गई, जो धीरे-धीरे एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गई. 

20 रुपये के लिए ली पत्नी की जान 

द टाइम्स ऑफ इंडियास कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, दंपती के दो बेटे और एक बेटी है. उन्होंने 4 दिसंबर को बेटी की शादी की थी. घर में जश्न का माहौल था, क्योंकि बेटी कुछ दिनों के लिए घर आने वाली थी. घटना के दौरान घर में कोई भी नहीं था. कपल का बड़ा बेटा शिवचरण 21 साल का सिगरेट खरीदने के लिए बाहर गया था. उसने पुलिस को जानकारी दी कि जब वह घर लौटा तो, मां का शरीर बेजान पड़ा हुआ था. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें महिला का शव शॉल से लिपटा हुआ चारपाई पर मिला. 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां पहुंचने से पहले परिवार और पड़ोसी महिलाएं शव को छत से उतारकर ग्राउंड फ्लोर पर ले आए थे. जिसके कारण जांच में मुश्किलें आईं. कुलवंत सिंह ने भाई ने पुलिस को जानकारी दी कि महिंदर कौर ने अपने कमरे में आत्महत्या की थी. परिवार के बाकी लोग भी यही बात कर रहे थे. हालांकि, शव के गर्दन पर चोट के निशान देख पुलिस को शक हुआ. मृतक का बेटा शिवचरण भी अपनी बातें बदल रहा था. जिससे पुलिस का शक और भी ज्यादा गहरा हो गया. गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ये हत्या का मामला है. 

ट्रेन से सामने कूदकर पति ने भी दी जान 

इस बीच कुलवंत सिंह गायब हो गया, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि उसे घर के पास वाले रेलवे ट्रैक के पास देखा गया था. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो कुलवंत सिंह के तरफ भागी, लेकिन सामने आ रही ट्रेन के सामने कुदकर उसने अपनी जान दे दी. कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिक से पकड़ने से कुछ सेकेंड पहले ही वह ट्रेन के आगे कूद चुका था. 

मामले की जांच कर रही पुलिस 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे यह जांच कर रहे हैं कि क्या कुलवंत सिंह नशे का आदी था और क्या वह अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए पत्नी से पैसे मांगता था. यह भी संभावना है कि उसने नशे की हालत में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की हो. पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व मोबाइल लोकेशन की जांच के बाद कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply