
Image Ai
देश के शहरों में स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में अवैध देह व्यापार (Illegal human trafficking) का संचालन आम हो गया. बावजूद इसके कि स्थानीय पुलिस, एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और विभिन्न जांच एजेंसियां इन गुप्त ठिकानों पर छापेमारी करके ऐसे गिरोहों का भंडाफोड़ करती हैं. ताजा मामला पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले जुड़ा है. शिकायत मिलने पर स्थानीय अबोहर रोड पर नगर काउंसिल दफ्तर के पास स्थित एक ढाबे में छापा मारा गया तो पुलिस भी हैरान रह गई.
यहां पर ढाबा तो सिर्फ दिखावा था. यहां बने कमरों में पुलिस पहुंची तो लड़के-लड़कियों बंद कमरे में शारीरिक संबंध बना रहे थे. छापे की सूचना पर कुछ लड़के-लड़कियां भागने में कामयाब भी हो गए. वहीं, ढाबे में चल रहे देह व्यापार के धंधे का थाना सिटी पुलिस ने पर्दाफाश किया है. डीएसपी बचन सिंह और थाना प्रभारी रविंदर कौर की अगुवाई बुधवार दोपहर करीब एक बजे यह कार्रवाई की गई, जो शाम तक चली.
6 लड़के-लड़कियां हिरासत में
नगर काउंसिल दफ्तर के पास चल रहे ढाबे के कमरों में किराए पर देकर देह व्यापार करवाया जा रहा है. यह जानकारी पुलिस के पहुंची तो तत्काल कार्रवाई की तैयारी कर लगी गई. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढाबे पर छापा मारा. मौके से पुलिस ने 6 जोड़ों को हिरासत में लिया. इसके साथ ही ढाबा संचालक को भी अरेस्ट किया गया है. सभी से पूछताछ जारी है.
वहीं, थाना प्रभारी रविंदर कौर ने बताया कि जब छापा मारा गया तो कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में थे. सभी को धर दबोचा गया, जिसमें ढाबा संचालक भी शामिल है. इससे पूछताछ की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
उधर,डीएसपी बचन सिंह ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धंधा कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं. उनका कहना है कि शहर में इस तरह के अनैतिक कार्यों की इजाजत नहीं दी जा सकती है. सूचना मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.



