Satya Report: अक्सर ऐसा होता है कि पसंदीदा नेल पेंट कुछ समय बाद गाढ़ा या पूरी तरह सूख जाता है और हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी समझदारी और सही ट्रिक्स से उसी सूखे नेल पेंट को दोबारा नए जैसा बनाया जा सकता है? जी हां, अब आपको हर बार नया नेल पेंट खरीदने की जरूरत नहीं, बस इन आसान टिप्स को फॉलो करें और एक ही स्ट्रोक में पाएं स्मूद और परफेक्ट फिनिश।

ऐसे करें सूखे नेल पेंट का इस्तेमाल:
-
नेल पेंट थिनर का इस्तेमाल : सूखे या गाढ़े नेल पेंट को ठीक करने का सबसे सुरक्षित तरीका है नेल पेंट थिनर डालना। 2–3 बूंद थिनर डालकर बोतल को हल्के से हिलाएं, आपका नेल पेंट फिर से लिक्विड हो जाएगा।
-
गर्म पानी का ट्रिक: नेल पेंट की बोतल को 5–10 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी में रखें। इससे अंदर का पॉलिश सॉफ्ट हो जाता है और आसानी से लगने लगता है।
-
एसीटोन का इस्तेमाल: अगर आपके पास थिनर नहीं है, तो 1–2 बूंद नेल पॉलिश रिमूवर डाल सकते हैं। इससे गाढ़ा नेल पेंट पतला हो जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उसकी मात्रा ज़्यादा न हो। ज्यादा मात्रा नेल पेंट की क्वालिटी खराब कर सकती है।
-
बोतल को सही तरीके से स्टोर करें: नेल पेंट को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें और ढक्कन को अच्छी तरह बंद करें, ताकि वह जल्दी सूखे नहीं।
-
इस्तेमाल से पहले रोल करें, शेक नहीं: बोतल को जोर से हिलाने की बजाय हथेलियों के बीच रोल करें। इससे एयर बबल्स नहीं बनेंगे और नेल पेंट स्मूद लगेगा।
-
ब्रश को साफ रखें: हर इस्तेमाल के बाद ब्रश को बोतल के किनारे से साफ करें, ताकि नेल पेंट जल्दी गाढ़ा न हो।
इन आसान और असरदार टिप्स की मदद से आप अपने सूखे नेल पेंट को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। अब न तो पैसे बर्बाद होंगे और न ही आपका पसंदीदा शेड खोएगा। बस एक स्ट्रोक में मिलेगा शानदार लुक।


