IndiaTrending

दो बल्ब.. एक​​​​​​ पंखा! जब रहते थे तो आता​​​​​ था ₹100, बंद घर का आया 2 लाख बिजली का बिल.

दो बल्ब.. एक​​​​​​ पंखा! जब रहते थे तो आता​​​​​ था ₹100, बंद घर का आया 2 लाख बिजली का बिल.

ईंट गारे को उठाने तो कभी बोझा उठा कर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले गरीब के घर का बिजली बिल लाखों में आने की वजह से उसकी नींद उड़ गई है. और अब वह सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटता हुआ फिर रहा है ताकि बिल में सुधार हो जाए, भगवानदास अहिरवार बिजली का बिल लाखों में आने से इतना दुखी है कि वह अपना दर्द बताते हुए रो पड़े और उन्हें दूसरे लोगों ने संभाल कर ढांढ़स बंधाया, भगवानदास चाहते हैं कि पहले उनका बिल ₹100 आता था उसी हिसाब से बिल लिया जाए क्योंकि 2 साल से मकान में ताला डाला हुआ है वह कभी कभार ही त्योहार के समय अपने घर वापस लौटते हैं. लेकिन इस बार बिजली बिल के चक्कर में वह मजदूरी करने भी नहीं जा पा रहे हैं इधर उतना कम मिलता नहीं हैं कि खर्च चल सके.

भगवान दास अहिरवार बताते हैं कि उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं बच्चों की तबीयत ठीक नहीं रहती ऐसे में उनका इलाज बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए वह 2 साल पहले मजदूरी करने के लिए परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे. बीच-बीच में त्यौहार पर उनका आना-जाना होता रहता है. हालत इतनी खराब है कि घर में मोबाइल भी नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनका बिजली बिल 241450 आ गया है. बिजली बिल देखने के बाद से ही कुछ समझ में नहीं आ रहा है क्या करना है क्या नहीं करना? बिजली ऑफिस भी गया था लेकिन उनका कहना है कि लाइट जलाई है इसलिए बिल तो भरना पड़ेगा. हमारे घर में दो एलईडी बल्ब और एक पंखा है और वह भी कभी-कभी उपयोग हुआ तो फिर 600-700 यूनिट बिल कैसे आता रहा? पहले कोई जानकारी नहीं दी गई, अचानक से 2 लाख 41450 का बिल थमा दिया गया है.

बिजली विभाग वाले कर रहे प्रताड़ित
हम इतने सक्षम नहीं है कि बिजली बिल लाखों रुपए भर सकें. पहले यही बिजली बिल ₹100 महीने आता था. अभी रक्षाबंधन के त्योहार पर हम लोग दिल्ली से वापस लौटे, तो बिजली कर्मचारियों के द्वारा अत्याचार किए जा रहे हैं. वह कभी भी किसी भी समय मनमर्जी से घर में घुस आते हैं चेकिंग करते हैं तलाशी लेते हैं लेकिन कुछ नहीं मिलता है. बार-बार ऐसा कर रहे हैं. हम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं. कहते हैं जब तक बिजली बिल नहीं भरोगे ऐसा ही होता रहेगा. हमारी एक बच्चे को मिर्गी आई है जिसका इलाज चल रहा है. दूसरा बच्चा भी ठीक नहीं है जो कमाई करते हैं सारा पैसा इलाज में और घर खर्चे में ही चला जाता है, अब इतना बिजली का बिल कहां से भरूंगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply