IndiaTrending

कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: उत्तर प्रदेश में शनिवार को राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया। एक ओर तो कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में राहुल गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए तो है। तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में राहुल गांधी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इन पोस्टर्स ने प्रयागराज में सियासी हलचल मचा दी है।

कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS
कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS

इन विवादित पोस्टर्स में राहुल गांधी पर झारखंड से जुड़े मुद्दे को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आज होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से पहले, शहर में कई जगहों पर झारखंड के छात्रों के विरोधप्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

प्रयागराज में लगे पोस्टर

एक पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा है – “नीट पर हाइपोक्रेसी की भी सीमा होती है… प्रयागराज वाव…झारखंड छी।”

प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स

झारखंड जाने से क्यों घबराए?

एक पोस्टर में लिखा है, “जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए?” दूसरे पोस्टर में पूछा गया है, “जब झारखंड के छात्र न्याय मांग रहे हैं, राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए?”

प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स

कब आओगे मेरे राहुल

एक अन्य पोस्टर में लिखा है, “कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है।” इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर भी है।

प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स

पोस्टर में किसी पार्टी का नाम नहीं

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से ठीक पहले सामने आए इन विवादित पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि रातोंरात यह पोस्टर लगाए गए है। हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी भी संगठन, व्यक्ति या किसी पॉलिटिकल पार्टी का नाम नहीं लिखा है।

#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Posters criticising Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi over the Jharkhand students’ protest have been put up at various places across the city ahead of his “Chhatron Ki Goonj” programme today pic.twitter.com/7PQiCVo9Lf

— ANI UP/Uttarakhand August 8, 2026

–

प्रयागराज में सियासी हलचल तेज

इस कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी कि आखिर यह पोस्टर किसने लगवाए है। फिलहाल, इन पोस्टरों को लेकर शहर भर में चर्चा तेज है और पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल भी तेज हो गई है।

आपको जानकारी दें, कि आज यानी शनिवार 8 अगस्त को प्रयागराज में कांग्रेस के ‘गूंज’ कार्यक्रम के तहत यहां के छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की जाएगी। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के कई चौराहों पर बड़ेबड़े होर्डिंग्स लगाए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply