CrimeHealthTrending

कहां फरार हो गई TCS केस की आरोपी निदा खान? हर ठिकाने पर छापा मार रही पुलिस, पति की बताई लोकेशन पर भी लटका मिला ताला

TCS नासिक धर्मांतरण केस में फरार आरोपी निदा खान की तलाश जारी है. पति द्वारा बताई गई लोकेशन बंद मिली. केस सामने आने के बाद TCS ने उन्हें निलंबित किया, जबकि पुलिस जांच और अग्रिम जमानत की प्रक्रिया चल रही है.
कहां फरार हो गई TCS केस की आरोपी निदा खान? हर ठिकाने पर छापा मार रही पुलिस, पति की बताई लोकेशन पर भी लटका मिला ताला
  • TCS के नासिक यूनिट से जुड़े मामले में निदा खान की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है और वह फरार है.
  • निदा खान के पति ने पुलिस को विरोधाभासी बयान दिए हैं, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है.
  • कंपनी का कहना है कि निदा खान एचआर मैनेजर नहीं थीं और इस मामले में कोई आंतरिक शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई
मुंबई:टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक यूनिट से जुड़े कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में नामजद आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार, वह पिछले एक सप्ताह से फरार है और उसकी लोकेशन को लेकर उसके पति के बयानों में विरोधाभास सामने आए हैं.

Satya Report: पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस ने निदा खान के पति मोइन नवेद इक़बाल खान से पूछताछ की. उन्होंने पहले पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को निदा घर से निकल गई थी और एक रिश्तेदार के यहां रह रही है. जब पुलिस उस पते पर पहुंची, तो मकान बंद मिला और वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ थे.

इसके बाद पति ने पुलिस को यह जानकारी दी कि निदा की मौसी नूरी शेख उसे इसी सप्ताह नासिक लेकर गई थीं. हालांकि, बाद में उसने यह भी दावा किया कि उसे फिलहाल खान की सही लोकेशन की जानकारी नहीं है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में अलग‑अलग संभावनाओं पर जांच कर रही है.

ट्रांसफर के बाद संदिग्ध गतिविधियां

बता दें कि TCS के नासिक यूनिट में कार्यरत निदा खान को दो महीने पहले मुंबई के मालाड और हीरानंदानी कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया था. यह ट्रांसफर ऐसे समय हुआ, जब उनके पति को ठाणे के मुंब्रा स्थित अमेज़न  वेब सर्विसेज (AWS) में लॉजिस्टिक्स ऑफिसर की नौकरी मिली थी. केस सामने आने के बाद TCS ने उन्हें निलंबित कर दिया. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply