MAGNIFIC शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है जिससे खून कम बनता है। ऐसे में शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए लोग आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं लेकिन कई बार उन्हें पता ही नहीं होता है कि किस फूड में ज़्यादा आयरन पाया जाता है। ऐस में कॉस्मोपॉलिटन न्यूट्रिशनिस्ट ऑफ़ द ईयर 2024-25 थेराप्यूटिक और फ़ंक्शनल न्यूट्रिशनिस्ट लवीना टंडन बता रही हैं कि किन चीजों में ज़्यादा आयरन पाए जाते हैं।

2/5Image Source : MAGNIFICकिस सब्जी में ज़्यादा आयरन: जब भी सब्जी की बात होती है तो आमतौर पर लोगों को यही लगता है कि पालक में ज़्यादा आयरन होता है लेकिन क्या आप जानते हैं चौलाई में इससे ज़्यादा आयरन होता है। सौ ग्राम पालक में लगभग 2.5 मिलीग्राम आयरन होता है वहीँ चौलाई में लगभग 3 से 4 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।

3/5Image Source : UNSPLASHकिस फल में है ज़्यादा आयरन: आमतौर पर लोगों को यह लगता है कि आयरन बढ़ाने के लिए अनार सबसे बहतरीन फल है लेकिन लवीना टंडन के अनुसार, अनार से ज़्यादा आयरन जामुन में होता है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 1.2 से 1.6 मिलीग्राम आयरन होता है वहीं 100 ग्राम अनार में केवल 0.3 मिलीग्राम ही आयरन पाया जाता है।

4/5Image Source : UNSPLASHकिस अनाज में है ज़्यादा आयरन: अपने शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ने के लिए लोग रागी के अनाज का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं रागी से ज़्यादा आयरन समा के चावल में होता है। 100 ग्राम रागी में जहां 3.9 से 4.6 मिलीग्राम आयरन होता है वही समा के चावल में 9 से 15 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।

5/5Image Source : unsplashकिस सीड्स में है ज़्यादा आयरन: आयरन बढ़ाने के लिए लोग पम्पकिन सीड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं लेकिन कद्दू के बीजों से ज़्यादा आयरन हलीम के बीज में होता है इसलिए आयरन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में हलीम के बीज को शामिल करें।



