
Champat Rai News: अयोध्या का भव्य राम मंदिर एक बार फिर से देश भर में भारी चर्चा का विषय बन गया है. इस बार सुर्खियां मंदिर के चढ़ावे और दान राशि में कथित चोरी तथा वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर हैं. शुरुआती खबरों और आरोपों के मुताबिक, राम मंदिर के चढ़ावे से 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी हुई है. इस बेहद संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 5 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं, इस कथित चोरी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद विनय कटियार ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने पूरे राजनीतिक और धार्मिक हलके में नई सनसनी फैला दी है.
दरअसल, विनय कटियार ने इसके लिए सीधे राम मंदिर मुख्य ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को जिम्मेदार ठहराया दिया है. विनय कटियार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चंपत राय राम मंदिर के दान का पैसा अपने घर लेकर चले जाते हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर चंपत राय कौन हैं और कैसे एक केमिस्ट्री प्रोफेसर से राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बनने तक उन्होंने अपना सफर तय किया.
पहले जानते हैं विनय कटियार ने क्या कहा?
इस पूरे विवाद पर बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार का बयान सामने आया है. उन्होंने चंपत राय के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा, “एक साथ उस समय का सारी चीज ले जाना ये ठीक नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि चढ़ावा कहां लेकर के गए चंपत राय? तो उन्होंने दावा किया कि कार सेवकपुरम जहां वे रहते हैं, जो कभी हमारी कोठी हुआ करती थी. उन्होंने कहा कि अगर एक दिन का भी कोई चढ़ावा लेकर चला जाएगा तो लंबी रकम जाएगी.”



