CricketIndiaTrending

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी पद का सबसे बड़ा दावेदार कौन? शास्त्री ने श्रेयस-इशान को इग्नोर कर इन्हें बताया बेस्ट विकल्प

इस वक्त के कप्तान सुर्यकुमार यादव हैं, लेकिन उनका जिस तरह का प्रदर्शन हो रहा है उसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वो शायद ही इस पद पर बने रहें। कुछ दिनों पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टी20 टीम के कप्तानी पद के सबसे बड़े दावेदार के रूप में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और इशान किशन को देखा जा रहा है, लेकिन कौन कप्तान बनेगा इसका फैसला तो बीसीसीआई ही करेगी, लेकिन टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार के बाद कप्तान के लिए सबसे बड़ा दावेदार कौन है इसके बारे में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बताया।

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी पद का सबसे बड़ा दावेदार कौन? शास्त्री ने श्रेयस-इशान को इग्नोर कर इन्हें बताया बेस्ट विकल्प
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी पद का सबसे बड़ा दावेदार कौन? शास्त्री ने श्रेयस-इशान को इग्नोर कर इन्हें बताया बेस्ट विकल्प

कप्तानी की भूमिका के लिए संजू की दावेदारी मजबूत

ने आईसीसी रिव्यू पर आईपीएल 2026 के बीच संजना गणेशन से बात करते हुए कहा कि अगले टी20 वर्ल्ड कप तक भारत को एक नए कप्तान की तलाश हो सकती है, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ साल में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कैसा रहता है। हालांकि संजू सैमसन ने खुद को कप्तानी की भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया है क्योंकि उन्होंने इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए यह जिम्मेदारी निभाई है। शास्त्री के मुताबिक संजू सैमसन ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी की वजह से शुरुआती लाइनअप में खुद को पक्के तौर पर शामिल किया है।

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि मुझे तो लगता है कि ये तो बस शुरुआत है और अगले दोतीन सालस में आप संजू से और भी बहुत कुछ देखेंगे। हालांकि पहले संजू की निरंतरता पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन शास्त्री का मानना ​​है कि अब यह कोई समस्या नहीं है, क्योंकि इस साल का प्रदर्शन उनकी परिपक्वता को जाहिर करता है। शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने उन सभी सवालों पर विराम लगा दिया है। उसमें काबिलियत तो हमेशा से थी। असल में लोग इसलिए निराश होते थे क्योंकि वह अपनी उस काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाते थे।

शास्त्री ने कहा कि 2026 में अब तक उन्होंने जिस तरह से खेला हो वो कमाल का है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भी उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है जहां उन्होने भारत को अकेले दम पर कई मैच लगभग जिता दिए थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबलों में भारत के लिए रन बनाए जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल थे। उन्होंने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली और अब वही परिपक्वता वो आईपीएल में दिखा रहे हैं। इसे देखते हुए जहां तक मेरा सवाल है वो भविष्य में नेतृत्व की भूमिका के लिए एक बड़े दावेदार बन गए हैं।

वैभव के टीम इंडिया में आने की आहट, टी20 ही नहीं यूथ वनडे में भी तगड़ा रिकॉर्ड; ठोक चुके हैं 852 गेंदों पर 1412 रन

वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें इंडिया ए टीम में ट्राई सीरीज के लिए जगह दी गई है। भारतीय चयनकर्ता अब वैभव को बड़े स्टेज के लिए तैयार कर रहे हैं और संभव है कि वो भारत के लिए जल्दी ही खेलते हुए नजर आएं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply