HealthIndiaTrending

लगातार क्यों बढ़ रहे अस्थमा के मामले? स्वामी रामदेव ने बताया इसका रामबाण इलाज

धूल की तो क्या ही बिसात है, यहां तो मौसम ही पल पल रंग बदल रहा है। मौसम बड़ा कंफ्यूज़ कर रहा है। कुछ दिन पहले तक लू चलने की बात हो रही थी, तापमान 4244 जा रहा था लेकिन अब देखिए दिन में गर्मी लगती है और सुबहशाम कभी भी बारिश हो जाती है। तापमान में ये उतार चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। कफकोल्ड के साथ एलर्जी बढ़ा रहा है। खासतौर पर अस्थमा पेशेंट के लिए तो ये मौसम और मुश्किल भरा होता है। इतना ही नहीं ये मौसम स्लीप डिसऑर्डर भी बढ़ा रहा है और हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो अधूरी नींद भी अस्थमा के ट्रिगर की बड़ी वजह है। लेकिन कम सोने से या साउंड स्लीप ना लेने से अस्थमा का खतरा कैसे बढ़ता है। नींद से अस्थमा का क्या कनेक्शन है ?

लगातार क्यों बढ़ रहे अस्थमा के मामले? स्वामी रामदेव ने बताया इसका रामबाण इलाज
लगातार क्यों बढ़ रहे अस्थमा के मामले? स्वामी रामदेव ने बताया इसका रामबाण इलाज

शरीर में इतनी वायरिंग है, किसका कहां कनेक्शन जुड़ता है, कौन जानता है। लेकिन फिर भी हेल्थ एक्सपर्ट्स ने नींद और अस्थमा के बीच जो कनेक्शन ढूंढा है। दरअसल नींद पूरी ना होने से अस्थमाएलर्जी होने के प्रोसेस को इम्यून रेस्पिरेटरी लिंक कहते हैं। इसको ऐसे समझिए जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर साइटोकिन्स प्रोटीन बनाता है जो इंफेक्शन और सूजन घटाता है। जब नींद पूरी नहीं होती तो ये साइटोकिन प्रोटीन कम हो जाता हैं। बॉडी के साथ साथ रेस्पिरेट्री ट्रैक में भी इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले सेल्स बढ़ जाते हैं और लोगों को सांस की दिक्कत होने लगती है वो अस्थमा पेशेंट बन जाते हैं। 

देश में तो पहले ही इस बीमारी के साढ़े 3 करोड़ से ज़्यादा मरीज़ हैं। ऐसे में इस बदलते मौसम में ख्याल ना रखा गया तो उन साढ़े 3 करोड़ पेशेंट्स की तो आफत बढ़ेगी ही। नए मरीज़ भी उनमें शामिल हो जाएंगे। लेकिन योगआयुर्वेद की ताकत से स्वामी रामदेव ये नौबत नहीं आने देंगे। इस मौसम में सांस के मरीज़ किन बातों का ध्यान रखें, लोग कैसे अस्थमा के अटैक से बचें ये स्वामी रामदेव से जानते हैं। 

अस्थमा की परेशानी

  • मौसम बदलना
  • एलर्जी 
  • हॉर्मोनल चेंज 
  • ज्यादा टेंशन 
  • प्रदूषण 

अस्थमा के लक्षण

  • बारबार खांसी आना
  • देर तक खांसी होना
  • ब्रीदिंग में सीटी जैसी आवाज
  • चेस्ट में जकड़नभारीपन
  • सांस फूलना

अस्थमा में आराम

  • गुनगुना पानी पीएं
  • भरपूर नींद लें
  • गिलोय का काढ़ा पीएं
  • तुलसी के पत्ते चबाएं
  • अनुलोमविलोम करें

लंग्स हेल्दी बनाएं

  • बेसन की रोटी खाएं
  • भुना चना खाएं
  • मुलेठी चबाएं

फेफड़ों को फौलादी बनाने के लिए क्या करें 

  • रोज प्राणायाम करें
  • दूध में हल्दीशिलाजीत लें
  • त्रिकुटा पाउडर लें
  • गर्म पानी पीएं
  • तला खाने से बचें  

अस्थमा में रामबाण  है ये उपाय
100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम कालीमिर्च, 50 ग्राम शक्कर लें बादाम,कालीमिर्च, शक्कर मिला लें और दूध के साथ एक चम्मच खाएं। 

हल्दी है रामबाण
दूध में कच्ची हल्दी पकाएं और हल्दीदूध में शिलाजीत मिलाएं। ये लंग्स के लिए फायदेमंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply