HealthIndiaTrending

हर 30-60 मिनट में उठना क्यों जरूरी? लंबे समय तक बैठने पर शरीर में क्या होता है, NIH की रिसर्च से जानिए..?

हर 30-60 मिनट में उठना क्यों जरूरी? लंबे समय तक बैठने पर शरीर में क्या होता है, NIH की रिसर्च से जानिए..?

आजकल ऑफिस का काम, पढ़ाई, मोबाइल और टीवी की वजह से कई लोग दिन का बड़ा हिस्सा बैठे-बैठे गुजार देते हैं. समस्या सिर्फ यह नहीं है कि हम कितना व्यायाम करते हैं, बल्कि यह भी है कि हम लगातार कितनी देर तक बैठे रहते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन और नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई लंबे वक्त तक बैठा रहता है तो उसे कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. रिसर्च में बताया गया है कि दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज और हेल्थ से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. लगातार बैठे रहने से शरीर का सर्कुलेशन कम होने लगता है और फैट जमने लगता है. इसलिए डॉक्टर्स हर 30 मिनट में उठने की सलाह देते हैं.

लंबे समय तक लगातार बैठने पर शरीर में क्या होता है?

जब हम लंबे समय तक बिना उठे बैठे रहते हैं तो पैरों और शरीर का मेटाबॉलिज्म सुस्त पड़ जाता है. फिजिकल एक्टिविटी न होने की वजह से फैट और कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट होता है, जिससे आगे चलकर दिल की बीमारी होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.

ब्लड शुगर पर असर होना

रिसर्च में पाया गया है कि लंबे समय तक बैठने और हर 30 मिनट में उठने का तरीका अलग अलग था. लगातार बैठने की वजह से भूख कम लगती है और वजन बढ़ने लगता है. इससे ब्लड शुगर का लेवल ऊपर नीचे होता रहता है.

पैरों के ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव

लगातार बैठे रहने से पैरों का ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है. रिसर्च में पाया गया है कि 4 घंटे लगातार बैठने के दौरान पैरों की सुपरफिशियल फेमोरल आर्टरी में ब्लड सर्कुलेशन कम हुआ, जबकि ब्रेक लेने वालों में कमी देखी गई.

कितनी देर में उठना चाहिए?

हर 60 मिनट में उठने से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. यह हर इंसान के ब्रेक लेने का तरीका अलग हो सकता है. इसलिए वक्त 60 से बढ़कर ज्यादा भी हो सकता है. बस आपको लगातार कुछ घंटों तक नहीं बैठना है. उठने के लिए आप चाय या पानी पीने के लिए ब्रेक ले सकते हैं. बाहर जाकर कुछ खा सकते हैं या अपने दोस्त के साथ टहलने का प्लान बना सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply