CrimeIndiaTrendingUncategorizedUttar Pradesh

पति को नींद की दवा खिलाकर बॉयफ्रेंड के साथ रासलीला! आपत्तिजनक स्थिति में बीवी पकड़ी गई रंगे हाथों, पुलिस ने लिया ये एक्शन..

Jhansi Viral Video

 24 जून को हुई शादी और अभी 2 महीने भी नहीं हुए थे जब बीवी ने अपना असली रूप दिखाया और कुछ ऐसा किया जिसकी शायद एक पति ने कल्पना भी नहीं की थी। कथित तौर पर झांसी वायरल वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है जहां महिला शादी के बाद अपने पति को नींद की दवाई खिलाती रही और कभी अपने बॉयफ्रेंड से घंटों बात करती थी तो कभी उसके साथ रिश्ते बनाती रही। वहीं जब पड़ोसी को इस बात की भनक पड़ी तब पूरी कहानी का पर्दाफाश हुआ है। आइए जानते हैं झांसी वायरल वीडियो पर पुलिस ने किस तरह से रिएक्ट किया है।

कैसे नई नवेली दुल्हन ने पति को दिया धोख़ा

X चैनल से शेयर करते हुए वीडियो में बताया गया कि झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शादी के कुछ दिन बाद एक युवक ने पत्नी पर नींद की दवा देने और कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का आरोप लगाया है। पति के मुताबिक 24 जून को उसकी शादी मध्यप्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी चाय, दूध और खाने में कुछ मिलाकर देती थी। बाद में घर पहुंचे एक युवक को लेकर विवाद हुआ और मारपीट का आरोप भी लगाया गया। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के सामने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

झांसी वायरल वीडियो को लेकर पुलिस से जानें सच्चाई

झांसी वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा, “प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को थाना चिरगाव क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक युवक द्वारा अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया गया कि दिनांक 23.08.2026 को उनकी पत्नी द्वारा उन्हें नींद की गोली खिलाकर घर के जेवरात लेकर जाने तथा गांव के ही एक अन्य युवक के उसकी पत्नी से मिलने आने की बात कही गई, जिस पर परिवार द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई। सूचना पर थाना पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की गई जिसमें महिला द्वारा जेवरात ले जाने के आरोप से इनकार करते हुए बताया गया कि जेवरात उसकी सास के पास हैं तथा उपरोक्त युवक से पूर्व से परिचय/प्रेम-प्रसंग होने की बात बताते हुए उसके साथ रहने की इच्छा व्यक्त की गई।”

Jhansi Viral Video पर क्या लिया पुलिस ने एक्शन

पुलिस का कहना है कि “पति-पत्नी के मध्य आपसी सहमति न बनने पर महिला की इच्छा एवं उसकी माता की सहमति के आधार पर उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। उपरोक्त प्रकरण पारिवारिक विवाद से संबंधित होने के कारण दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष माननीय पारिवारिक न्यायालय के समक्ष रखने हेतु सलाह दी गई है। प्रकरण से संबंधित उपरोक्त अन्य युवक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।” वहीं झांसी वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं और यह फिलहाल ट्रेंड कर रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply